return to news
  1. Q2 Results Live: JTL Industries का मुनाफा 32% बढ़ा, ITC और Marico समेत कई कंपनियों के नतीजे जल्द

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Live: JTL Industries का मुनाफा 32% बढ़ा, ITC और Marico समेत कई कंपनियों के नतीजे जल्द

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 13:19 IST

सारांश

आज नतीजे घोषित कर रही अन्य कंपनियों में Escorts Kubota, Tata Investment Corporation, Granules India, Carborundum Universal, TBO Tek, Choice International, Fine Organics Industries और Devyani International, ESDS Software Solution भी शामिल हैं।

Q2 Results

आज Amara Raja Energy & Mobility और Ventive Hospitality जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q2 Results Live: FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन आज 2 नवंबर को भी जारी है। आज 200 से ज्यादा कंपनियां जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। इनमें ITC, Marico, National Aluminium Company (NALCO), Petronet LNG, UPL, NLC India, Container Corporation of India और Wockhardt जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज नतीजे घोषित कर रही अन्य कंपनियों में Escorts Kubota, Tata Investment Corporation, Granules India, Carborundum Universal, TBO Tek, Choice International, Fine Organics Industries और Devyani International, ESDS Software Solution भी शामिल हैं। इसके अलावा आज Amara Raja Energy & Mobility, Ventive Hospitality, Lloyds Engineering Works और Akums Drugs Pharma भी अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं।

01:17 PM: JTL Industries का मुनाफा 32% बढ़ा

JTL Industries का नेट प्रॉफिट 31.8% बढ़कर 28.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 21.4 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 43% बढ़कर 613.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 429.3 करोड़ रुपये था। EBITDA 48.7% बढ़कर 51.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 34.4 करोड़ रुपये था।

12:45 PM: One Mobikwik को ₹12 करोड़ का मुनाफा

One Mobikwik Systems ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का PAT ₹12 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल ₹28.6 करोड़ का नुकसान हुआ था। रेवेन्यू 9.5% बढ़कर ₹295.7 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹270 करोड़ था।

12:18 PM: Devyani International का नेट प्रॉफिट ₹3 करोड़ पर

Devyani International ने वित्त वर्ष 2027 की सितंबर तिमाही में ₹3.46 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले कंपनी को ₹23.94 करोड़ का नेट लॉस हुआ था। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 10.36% बढ़कर ₹1,519 करोड़ हो गया है।

12:17 PM: Muthoot Finance का PAT 36% बढ़ा

मुथूट फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2) में अपना कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 36% बढ़कर ₹3,278 करोड़ दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले यह ₹2,411.60 करोड़ था। इसके ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.28% बढ़कर ₹9,998 करोड़ हो गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories