return to news
  1. Q1 Results Highlights: Ola Electric को ₹336 करोड़ का लॉस, Oil India समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: Ola Electric को ₹336 करोड़ का लॉस, Oil India समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

5 min read | अपडेटेड August 10, 2026, 09:13 IST

सारांश

आज Kaynes Technology India, Cupid, The Ramco Cements, Ola Electric Mobility, Ratnamani Metals and Tubes, Azad Engineering, BEML और JK Tyre & Industries जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 Results

आज Paras Defence और Greenlam Industries जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 Results Live: वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून (Q1) तिमाही के नतीजों का सिलसिला आज 7 अगस्त को भी जारी है। आज नतीजे घोषित करने वाली प्रमुख कंपनियों में SBI, Titan Company, Hindalco Industries, Hitachi Energy India, Power Finance Corporation (PFC), Godrej Consumer Products, Oil India और NLC India शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा आज Kaynes Technology India, Cupid, The Ramco Cements, Ola Electric Mobility, Ratnamani Metals and Tubes, Azad Engineering, BEML, JK Tyre & Industries, Paras Defence and Space Technologies और Greenlam Industries जैसी कंपनियों ने भी अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

05:02 PM: Dalmia Bharat Sugar के मुनाफे में 80% की गिरावट

Dalmia Bharat Sugar ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। जून तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 80 फीसदी घटकर 7.7 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की जून तिमाही में यह 39 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 10 फीसदी घटकर 848 करोड़ रुपये पर आ गया।

04:50 PM: Inox Wind का मुनाफा 59% लुढ़का

Inox Wind ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। इसका नेट प्रॉफिट 59 फीसदी घटकर 44 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 106 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 814 करोड़ रुपये पर रहा।

04:45 PM: Ola Electric को ₹336 करोड़ का लॉस

Ola Electric के तिमाही नतीजे आ गए हैं। जून तिमाही में कंपनी का नेट लॉस घटकर ₹336 करोड़ पर आ गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 428 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 45 फीसदी घटकर 455 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 828 करोड़ रुपये था।

04:20 PM: Paras Defence का प्रॉफिट 39% बढ़ा

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने जून तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 38.76% की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह प्रॉफिट बढ़कर ₹21.41 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹15.43 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 35.09% बढ़कर ₹118.08 करोड़ हो गया।

04:16 PM: Titan के मुनाफे में 63% का तगड़ा उछाल

टाइटन कंपनी लिमिटेड का अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 62.88% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा ₹1,091 करोड़ था। इसका ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 29.25% बढ़कर ₹21,356 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में ₹16,523 करोड़ था।

02:55 PM: Hindalco Industries का प्रॉफिट 75% बढ़ा

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 75.15% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹7,013 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹4,004 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 32% बढ़कर ₹84,825 करोड़ हो गया।

01:55 PM: SBI के मुनाफे में 10% का इजाफा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹21,121.22 करोड़ का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह एक साल पहले के ₹19,160.44 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले 10.23% ज्यादा है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में इसकी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹46,992 करोड़ रही।

01:46 PM: JK Tyre का मुनाफा 33% लुढ़का

JK टायर एंड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 33.33% घटकर ₹30 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹45.27 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू 2% बढ़कर ₹3,946.24 करोड़ हो गया।

01:15 PM: BEML का लॉस घटकर ₹27 करोड़ पर आया

BEML ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपना कंसोलिडेटेड नेट लॉस घटाकर ₹27.01 करोड़ कर लिया है, जबकि एक साल पहले यह लॉस ₹64.11 करोड़ था। ऑपरेशन्स से रेवेन्यू सालाना आधार पर 29.28% बढ़कर ₹819.62 करोड़ हो गया।

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹5 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹12.28 का संशोधित फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। इस फाइनल डिविडेंड में बोर्ड द्वारा 29 मई 2026 को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सिफारिश किया गया ₹0.55 प्रति शेयर का डिविडेंड भी शामिल है।

12:30 PM: Cera Sanitaryware का PAT 3% लुढ़का

Cera Sanitaryware का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 2.62% घटकर ₹45 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹46.53 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.46% बढ़कर ₹485.98 करोड़ हो गया।

12:12 PM: Godrej Consumer का PAT 11% उछला, डिविडेंड घोषित

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.51% बढ़कर ₹505 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹452.45 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.32% बढ़कर ₹4,225.47 करोड़ हो गया।

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹5 प्रति शेयर (₹1 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों पर 500%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 अगस्त, 2026 है।

12:01 PM: GK Energy का मुनाफा 60% उछला

GK Energy ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे घोषित कर दिया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 59.85% बढ़कर ₹60 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹37.31 करोड़ था। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 55.55% बढ़कर ₹505.19 करोड़ हो गया।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख