return to news
  1. Q-Line Biotec IPO: 21 मई को खुलेगा ₹214 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले समझ लें हर जरूरी बात

मार्केट न्यूज़

Q-Line Biotec IPO: 21 मई को खुलेगा ₹214 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले समझ लें हर जरूरी बात

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 20, 2026, 14:57 IST

सारांश

Q-Line Biotec इस इश्यू के जरिए करीब 214.48 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह पूरा IPO केवल नए शेयरों के जरिए लाया जा रहा है और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है। IPO में एक लॉट 400 शेयरों का होगा।

Q-Line Biotec IPO

Q-Line Biotec IPO: ग्रे मार्केट में भी इस IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Q-Line Biotec IPO: बायोकेमिस्ट्री रिएजेंट्स और कंज्यूमेबल्स बनाने वाली कंपनी Q-Line Biotec का IPO 21 मई से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 326 रुपये से 343 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के शेयर 29 मई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। यह IPO 21 मई से 25 मई तक खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 20 मई को होगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है Q-Line Biotec का प्लान

Q-Line Biotec इस इश्यू के जरिए करीब 214.48 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह पूरा IPO केवल नए शेयरों के जरिए लाया जा रहा है और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है। IPO से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करेगी।

कंपनी ने कुल इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा Qualified Institutional Buyers (QIBs), 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत Non-Institutional Investors (NIIs) के लिए रिजर्व रखा है। IPO में एक लॉट 400 शेयरों का होगा। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 800 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर Hem Securities और Share India Capital Services हैं, जबकि रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी Purva Sharegistry संभाल रही है।

ग्रे मार्केट का क्या है हाल

ग्रे मार्केट में भी इस IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और investorgain.com के मुताबिक, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर करीब 454 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। यह ऊपरी प्राइस बैंड 343 रुपये के मुकाबले लगभग 32 प्रतिशत का GMP दिखाता है। IPO का अलॉटमेंट 26 मई को फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी के शेयर 29 मई को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है।)

अगला लेख