return to news
  1. NFP Sampoorna Foods IPO: अब तक 1.33 गुना सब्सक्राइब, Skyline Financial और NSE पर ऐसे चेक कर सकेंगे स्टेटस

मार्केट न्यूज़

NFP Sampoorna Foods IPO: अब तक 1.33 गुना सब्सक्राइब, Skyline Financial और NSE पर ऐसे चेक कर सकेंगे स्टेटस

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 20, 2026, 13:24 IST

सारांश

NFP Sampoorna Foods के आईपीओ के तहत 0.45 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। कंपनी IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, पुराने कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करेगी।

NFP Sampoorna Foods IPO

NFP Sampoorna Foods IPO: इसके लिए प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

NFP Sampoorna Foods IPO: ड्राई फ्रूट के थोक विक्रेता और प्रोसेसर NFP संपूर्ण फूड्स के आईपीओ में आज 20 मई को निवेश का आखिरी दिन है। यह आईपीओ अब तक 1.33 गुना सब्सक्राइब हो गया है। यह आईपीओ 18 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसके लिए प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू से 24.53 करोड़ रुपये जुटाने का है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

NFP संपूर्ण फूड्स का आईपीओ अब तक 1.33 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 1 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.32 गुना भरा है। इंडिविजुअल इनवेस्टर्स का हिस्सा भी 2.37 गुना सब्सक्राइब हो गया है।

ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए निवेशक skylinerta.com⁠ की वेबसाइट पर जाकर कंपनी का नाम चुन सकते हैं। इसके बाद PAN नंबर, Application Number या DPID/Client ID डालकर स्टेटस देखा जा सकता है।

इसके अलावा निवेशक nseindia.com⁠ पर जाकर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। वहां ‘Equity & SME IPO bid details’ चुनकर ‘NFPSAMPOOR’ सिम्बल सिलेक्ट करना होगा, फिर PAN और Application Number डालकर जानकारी मिल जाएगी।

IPO के बारे में

NFP संपूर्ण फूड्स के आईपीओ के तहत 0.45 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। कंपनी IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, पुराने कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करेगी। IPO का अलॉटमेंट 21 मई को फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी के शेयर 25 मई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

NFP Sampoorna Foods का बिजनेस

NFP Sampoorna Foods ड्राई फ्रूट्स की खरीद, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और वितरण का काम करती है। कंपनी मखाना, काजू, बादाम और अखरोट जैसे उत्पाद बेचती है। इसके ग्राहक B2B, रिटेल और संस्थागत सेगमेंट में फैले हुए हैं। कंपनी कच्चे काजू अफ्रीकी देशों के चुनिंदा फार्म्स और घरेलू आयातकों से खरीदती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख