return to news
  1. Ola Electric के शेयरों में Q4 नतीजों से पहले आई तेजी, कैसे रहे थे दिसंबर तिमाही के रिजल्ट्स?

मार्केट न्यूज़

Ola Electric के शेयरों में Q4 नतीजों से पहले आई तेजी, कैसे रहे थे दिसंबर तिमाही के रिजल्ट्स?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड May 20, 2026, 12:31 IST

सारांश

Ola Electric Shares: फाइनेंशियल ईयर 2026 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 487 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस हुआ, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर के इसी पीरियड में 564 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

शेयर सूची

ओला इलेक्ट्रिक

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में तेजी, आज नतीजों का इंतजार (Photo: Shutterstock)

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड आज फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित करने वाली है। ऐसे में आज सुबह से ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ी बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज 2% तक चढ़े। दोपहर 12:15 बजे के करीब ओला इलेक्ट्रिक 1.6% यानी कि करीब .60 रुपये बढ़कर 37-38 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप 16,465.63 रुपये करोड़ है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने 4 सितंबर, 2025 को 71.25 रुपये प्रति शेयर का अपना 52-वीक का हाइएस्ट लेवल दर्ज किया था, जबकि 16 मई, 2026 को 22.25 रुपये प्रति शेयर का अपना 52-वीक का लोएस्ट लेवल दर्ज किया था। शेयर ने पिछले सप्ताह में 4.30% की बढ़त हासिल की है, जबकि एक महीने में इसमें 4.21% की गिरावट आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

साल-दर-साल इसमें 0.13% की बढ़त हुई है। कंपनी की बोर्ड बैठक, जिसमें 31 मार्च, 2026 को खत्म चौथे क्वार्टर और फाइनेंशियल ईयर के लिए इंडिपेंडेंट और कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स की घोषणा की जानी थी, पहले 18 मई को निर्धारित थी। हालांकि, कुछ समय संबंधी बाधाओं के कारण, इसे 20 मई के लिए रिशेड्यूल किया गया, जैसा कि एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है।

इस महीने की शुरुआत में, ओला इलेक्ट्रिक ने एक नियामक फाइलिंग में घोषणा की कि उसके 4680 भारत सेल संचालित S1 X+ 5.2 kWh स्कूटर को केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत मानेसर स्थित इंटरनेशनल ऑटोमोटिव टेक्नॉलिजी केंद्र, जो एक गवर्नमेंट सर्टिफाइड टेस्टिंग एजेंसी है, द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

कैसा रहे थे दिसंबर क्वार्टर के नतीजे?

फाइनेंशियल ईयर 2026 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 487 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस हुआ, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर के इसी पीरियड में 564 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। फाइनेंशियल ईयर 2026 के तीसरे क्वार्टर में ऑपरेशन्स से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 55% गिरकर 470 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 1,045 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख