return to news
  1. Q4 Results Highlights (May 5): Coforge का मुनाफा 145% उछला, Hero MotoCorp समेत बड़ी कंपनियों के नतीजे जल्द

मार्केट न्यूज़

Q4 Results Highlights (May 5): Coforge का मुनाफा 145% उछला, Hero MotoCorp समेत बड़ी कंपनियों के नतीजे जल्द

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 19:12 IST

सारांश

आज मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Poonawalla Fincorp, Ajanta Pharma, Emcure Pharmaceuticals, Aadhar Housing Finance, Gallantt Ispat और Voltamp Transformers भी शामिल हैं।

Q4 Results

Q4 Results: आज SRF, Coforge और United Breweries जैसी कंपनियां भी अपने नतीजे पेश कर रही हैं।

Q4 Results: FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का सीजन आज 05 मई को भी जारी है। आज कई बड़ी-छोटी कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर रही है। इनमें Larsen & Toubro, Mahindra & Mahindra, Punjab National Bank, Marico और Hero MotoCorp जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा आज Lloyds Metals and Energy, SRF, Coforge और United Breweries जैसी कंपनियां भी अपने नतीजे पेश कर रही हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Poonawalla Fincorp, Ajanta Pharma, Emcure Pharmaceuticals, Aadhar Housing Finance और Gallantt Ispat, Voltamp Transformers, Alkyl Amines Chemicals, SJS Enterprises, GNG Electronics, Aeroflex Industries, Shoppers Stop और Raymond जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।

05:15 PM: Aadhar Housing Finance का मुनाफा 27% बढ़ा

Aadhar Housing Finance के तिमाही नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 26.7 फीसदी बढ़कर 311 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 245 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय 19% बढ़कर ₹992 करोड़ हो गई, जो पहले ₹834 करोड़ थी।

05:00 PM: Coforge का मुनाफा 145% उछला

जनवरी-मार्च तिमाही में Coforge का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 144.80% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹612 करोड़ हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹250 करोड़ था। Coforge का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹4450 करोड़ रहा, जो Q3 FY26 के ₹4235 करोड़ के मुकाबले तिमाही आधार पर 5.16 फीसदी की बढ़ोतरी है।

04:25 PM: Ajanta Pharma का प्रॉफिट 18% बढ़ा

अजंता फार्मा ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड PAT में 18.39% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹266.7 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹225.26 करोड़ था। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 21.46 फीसदी बढ़कर ₹1421.64 करोड़ हो गया।

04:00PM: GHCL का मुनाफा 23% लुढ़का

GHCL ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 23.04% की गिरावट दर्ज की, जो ₹115.64 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹150.27 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.16% बढ़कर ₹790.51 करोड़ हो गया, जबकि मार्च FY25 तिमाही में यह ₹781.47 करोड़ था। GHCL के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹12 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

02:35 PM: Marico का नेट प्रॉफिट 14% बढ़ा

Marico का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14 फीसदी बढ़कर ₹391 करोड़ रहा। इसके पहले वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹343 करोड़ था। Marico का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू ₹3333 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के ₹2730 करोड़ के मुकाबले सालाना आधार पर 22% अधिक है।

02:09 PM: PNB का मुनाफा 14% बढ़ा, लेकिन NII में गिरावट

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 14 फीसदी बढ़कर ₹5,225 करोड़ पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹4,567 करोड़ था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना 3.5 फीसदी घटकर 10,380 करोड़ रुपये रह गई। बैंक ने निवेशकों के लिए ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है।

12:32 PM: M&M का PAT 42% उछला, रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी

ऑटो सेक्टर की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़कर 4,668 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,295 करोड़ रुपये था। M&M का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 29 फीसदी बढ़कर 54,982 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 42,599 करोड़ रुपये था।

11:46 AM: Larsen & Toubro

Larsen & Toubro के शेयरों में आज 1.42 फीसदी की कमजोरी है। यह शेयर BSE पर 4042.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके तिमाही नतीजे आज घोषित होने हैं।

11:42 AM: Hero MotoCorp के शेयरों में मामूली गिरावट

आज Hero MotoCorp भी मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है। हालांकि इसके शेयरों में अभी 0.30 फीसदी की कमजोरी है और यह 5051.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

11:40 AM: Marico के शेयर उछले

Marico के शेयरों में आज नतीजों से पहले 1.26 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 794.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ कंपनी का मार्केट कैप 1.03 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

11:39 AM: M&M में नतीजों से पहले गिरावट

Mahindra & Mahindra के शेयरों में आज नतीजों से पहले गिरावट नजर आ रही है। यह स्टॉक आज BSE पर 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 3087 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस गिरावट के सात कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3,83,889.79 करोड़ रुपये पर आ गया है।

अगला लेख