return to news
  1. पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का मुनाफा 30% बढ़कर ₹884 करोड़ पर, रेवेन्यू में भी 21% का उछाल

मार्केट न्यूज़

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का मुनाफा 30% बढ़कर ₹884 करोड़ पर, रेवेन्यू में भी 21% का उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड August 04, 2026, 14:51 IST

सारांश

Pidilite Industries Q1 Results: तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 1.33 फीसदी की तेजी है और यह स्टॉक BSE पर 1649.6 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपये है।

Pidilite Industries

Pidilite Industries के रेवेन्यू में भी 21 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है।

Pidilite Industries Q1: फेविकोल बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने FY27 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 30.3 फीसदी बढ़कर 884 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 678 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 1.33 फीसदी की तेजी है और यह स्टॉक BSE पर 1649.6 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Pidilite Industries के रेवेन्यू में 21 फीसदी की बढ़ोतरी

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 21.3% बढ़कर ₹4,551 करोड़ हो गया है। पिछले साल यह आंकड़ा ₹3,753.1 करोड़ था। इसके अलावा EBITDA 27% बढ़कर ₹1,194 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह ₹941 करोड़ था। मार्जिन की बात करें तो यह 26.2% रहा, जबकि पिछले साल 25.1% था।

अलग-अलग सेगमेंट का कैसा रहा प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में कंपनी की कुल परिचालन आय (कंसोलिडेटेड) 4,551.55 करोड़ रुपये रही। कंपनी का सबसे बड़ा योगदान कंज्यूमर एंड बाजार (Consumer & Bazaar) कारोबार से आया, जिससे 3,680.58 करोड़ रुपये की आय हुई। वहीं बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) कारोबार से 917.76 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। अन्य कारोबारों से 21.84 करोड़ रुपये की आय हुई। इंटर-सेगमेंट राजस्व समायोजन के बाद कुल परिचालन आय 4,551.55 करोड़ रुपये रही।

कंपनी को 14.41 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ

तिमाही के दौरान पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की सहयोगी इकाई Pidilite Ventures Private Limited (PVPL) ने Build Next Construction Technologies Pvt. Ltd. में अपनी पूरी हिस्सेदारी JSW One Platforms Limited को बेच दी। इस सौदे से कंपनी को 14.41 करोड़ रुपये का असाधारण (Exceptional) लाभ हुआ।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख