return to news
  1. क्यों धड़ाम हो गए पतंजलि फूड्स के शेयर, कंपनी ने सफाई जारी कर क्या कुछ कहा?

मार्केट न्यूज़

क्यों धड़ाम हो गए पतंजलि फूड्स के शेयर, कंपनी ने सफाई जारी कर क्या कुछ कहा?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड July 15, 2026, 14:26 IST

सारांश

पतंजलि फूड्स के शेयरों में आज 17% तक की गिरावट देखी गई। क्यों कंपनी के शेयरों में इतनी गिरावट आई और इसके बाद कंपनी ने अपनी सफाई में क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

शेयर सूची

पतंजलि फूड्स के शेयर

आज क्यों पतंजलि के शेयरों में आई बड़ी गिरावट? (Photo: Shutterstock)

पतंजलि फूड्स लिमिटेड के शेयर आज 17% तक लुढ़क गए थे, हालांकि बाद में इनमें मामूली सुधार भी देखने को मिला। दोपहर करीब 2 बजे पतंजलि फूड्स के शेयर करीब 15% यानी कि 60 रुपये के आस-पास गिरकर 350 रुपये प्रति शेयर से नीचे ट्रेड हो रहे थे। दरअसल ब्लॉक डील को लेकर एक खबर ने पतंजलि फूड्स के शेयरों में खलबली सी मचा दी। सीएनबीसी-टीवी18 की खबर के मुताबिक पतंजलि फूड्स के 1.45% शेयरों की ब्लॉक डील प्रति शेयर 355 रुपये के दाम पर हुई। ब्लॉक डील कुल 195 करोड़ रुपये में हुई। कंपनी ने इसको लेकर सफाई भी दी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पतंजलि के शेयरों में पिछले एक महीने में 17% तक की गिरावट आई है, जबकि पिछले छह महीने में कंपनी के शेयर 32.28% तक लुढ़क चुके हैं। एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 40% तक की भारी गिरावट देखने को मिली है।

पतंजलि फूड्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में लिखा, 'कंपनी के इक्विटी शेयरों की कीमत में आए बड़े बदलाव के बारे में, हम यह क्लियर करना चाहते हैं कि कंपनी अपनी ग्रोथ पर फोकस किए हुए है और अपने बिजनेस ऑब्जेक्टिव्स को पूरा करते हुए सामान्य रूप से अपना कामकाज जारी रखे हुए है। प्रबंधन की जानकारी के मुताबिक वर्तमान में ऐसी कोई महत्वपूर्ण घटना, जानकारी या परिस्थिति नहीं है जिसके बारे में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 ('सूचीबद्धता विनियम') के लागू प्रावधानों के तहत स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी देने की आवश्यकता हो।'

एक्सचेंज फाइलिंग में आगे लिखा गया, 'कंपनी सूचीबद्धता विनियमों के विनियम 30 के प्रावधानों का पालन कर रही है और उन सभी महत्वपूर्ण घटनाओं और जानकारियों का तुरंत खुलासा कर रही है जिनका खुलासा करना आवश्यक है और जिनका कंपनी के कामकाज, प्रदर्शन या मामलों पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, कंपनी की जानकारी और विश्वास के अनुसार, सूचीबद्धता विनियमों के लागू प्रावधानों के तहत जिन सभी महत्वपूर्ण घटनाओं और जानकारियों का खुलासा करना आवश्यक है, जिनमें वे भी शामिल हैं जिनका कंपनी के इक्विटी शेयरों की कीमत पर असर पड़ सकता है- उन्हें स्टॉक एक्सचेंजों को विधिवत सूचित कर दिया गया है।'

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख