return to news
  1. एशियन पेंट्स से लेकर बर्जर तक... पेंट स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल, क्या हैं अपडेट्स?

मार्केट न्यूज़

एशियन पेंट्स से लेकर बर्जर तक... पेंट स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल, क्या हैं अपडेट्स?

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 07, 2026, 08:41 IST

सारांश

बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अभिजीत रॉय ने वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्व में दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहने का अनुमान जताया। उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही में मात्रा वृद्धि करीब 7.5-8% रह सकती है, जबकि कीमतों में 7.5-8.59% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

शेयर सूची

ASIANPAINT
--
BERGEPAINT
--
KANSAINER
--
JSWDULUX
--
बर्जर पेंट

पेंट स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल, क्या हैं अपडेट्स? (Photo: Shutterstock)

प्रमुख पेंट कंपनियों को त्योहारी मौसम के दौरान बिक्री में दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं, जबकि मार्केट में प्रतिस्पर्धा भी तेज बनी हुई है। एशियन पेंट्स, बर्जर पेंट्स, कंसाई नेरोलैक और जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स को रेजिडेंशियल, बुनियादी ढांचे और गाड़ियों के सेक्टर से डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद है। हालांकि, जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच कच्चे तेल से जुड़ी कच्चे माल की कीमतों में अनिश्चितता उद्योग के लिए जोखिम बनी हुई है। एशियन पेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अमित सिंघल ने कहा कि तिमाही के दौरान मांग ठीक रही और कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 में मात्रा के लिहाज से 8-10% वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘हम त्योहारी तिमाही में प्रवेश कर रहे हैं... कुल मिलाकर हमारा अनुमान है कि मात्रा में करीब 8-10% वृद्धि रहेगी।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अभिजीत रॉय ने वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्व में दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहने का अनुमान जताया। उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही में मात्रा वृद्धि करीब 7.5-8% रह सकती है, जबकि कीमतों में 7.5-8.59% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कंसाई नेरोलैक पेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण चौधरी ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में व्यवधान, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, कच्चे माल की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता, रुपये में गिरावट और आयात लागत बढ़ना उद्योग के प्रमुख जोखिम हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही में सजावटी पेंट्स की कीमतों में करीब 3% और इंडस्ट्रियल पेंट्स में 3-5% की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी पहली तिमाही में करीब 5% कीमत बढ़ा चुकी है।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, निर्माण और वाहन क्षेत्रों से मांग मजबूत बनी हुई है। जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राजीव राजगोपाल ने कहा कि वृद्धि काफी मजबूत रही है और कंपनी मात्रा और मूल्य दोनों में दोहरे अंक की वृद्धि का लक्ष्य रख रही है। उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि त्योहारी मांग लगातार मजबूत रहेगी। हमें इसमें कोई समस्या नहीं दिखती।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख