return to news
  1. OnEMI Tech IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, NSE, BSE और Kfin Tech पर ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

OnEMI Tech IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, NSE, BSE और Kfin Tech पर ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 06, 2026, 12:32 IST

सारांश

OnEMI Tech IPO: अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

OnEMI Tech IPO

OnEMI Tech IPO की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 8 मई तय की गई है।

Kissht की पेरेंट कंपनी OnEMI Technology Solutions के IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह आईपीओ 3 दिन में कुल 9.50 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। यह आईपीओ 30 अप्रैल से 5 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 6 मई को होना है। इसके अलावा लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 8 मई तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

OnEMI Tech IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

OnEMI Technology Solutions का आईपीओ कुल 9.50 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 37,76,71,176 शेयरों के लिए बोलियां मिली जबकि ऑफर पर 3,97,62,250 शेयर थे। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 24.87 गुना सब्सक्राइब हो गया। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 6.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.03 गुना सब्सक्राइब हो गया।

अगला लेख