return to news
  1. NSE का बड़ा फैसला, Exide Industries और Nuvama Wealth F&O से बाहर

मार्केट न्यूज़

NSE का बड़ा फैसला, Exide Industries और Nuvama Wealth F&O से बाहर

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 23, 2026, 12:53 IST

सारांश

SEBI ने अगस्त 2024 में F&O में शामिल होने या बने रहने के लिए नए नियम बनाए थे। इसके मुताबिक किसी शेयर का बड़े मार्केट कैप वाली टॉप 500 कंपनियों में होना जरूरी है। साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम, डिलीवरी वैल्यू और मार्केट पोजिशन लिमिट जैसी शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

NSE

NSE: 29 जुलाई 2026 के बाद इन दोनों शेयरों में कोई F&O कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध नहीं रहेगा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE ने फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एक्सचेंज ने Exide Industries और Nuvama Wealth Management को F&O सेगमेंट से बाहर करने का ऐलान किया है। यह फैसला मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के नए नियमों के तहत लिया गया है। इसका मतलब है कि अब इन दोनों कंपनियों के शेयरों पर नए F&O कॉन्ट्रैक्ट शुरू नहीं होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है इस फैसले के मायने?

यहां बताना जरूरी है कि मई, जून और जुलाई 2026 के जो कॉन्ट्रैक्ट पहले से मौजूद हैं, उनमें ट्रेडिंग जारी रहेगी और उनकी एक्सपायरी तक निवेशक खरीद-बिक्री कर सकेंगे। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों ने इन कॉन्ट्रैक्ट्स में पहले से पोजिशन ले रखी है, वे उन्हें सामान्य तरीके से एक्सपायर होने तक होल्ड या ट्रेड कर सकेंगे। 29 जुलाई 2026 के बाद इन दोनों शेयरों में कोई F&O कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध नहीं रहेगा।

F&O में शामिल होने के लिए ये हैं नियम

SEBI ने अगस्त 2024 में F&O में शामिल होने या बने रहने के लिए नए नियम बनाए थे। इसके मुताबिक किसी शेयर का बड़े मार्केट कैप वाली टॉप 500 कंपनियों में होना जरूरी है। साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम, डिलीवरी वैल्यू और मार्केट पोजिशन लिमिट जैसी शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

अगर कोई शेयर इन नियमों में फेल होता है, तो उसे F&O से बाहर कर दिया जाता है। एक बार बाहर होने के बाद वह कम से कम 1 साल तक दोबारा शामिल नहीं हो सकता। दोबारा एंट्री के लिए उसे लगातार 6 महीने तक सभी जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। SEBI ने ये सख्त नियम इसलिए लागू किए हैं ताकि छोटे और कम लिक्विड शेयरों में होने वाली कीमतों की हेराफेरी को रोका जा सके। इससे बाजार ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख