return to news
  1. Eicher Motors Q4 Results: मार्च तिमाही में 12% बढ़ा मुनाफा, 82 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी

मार्केट न्यूज़

Eicher Motors Q4 Results: मार्च तिमाही में 12% बढ़ा मुनाफा, 82 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 22, 2026, 17:31 IST

सारांश

Eicher Motors Q4 Results: आशयर मोटर्स के शेयरों में आज BSE पर 1.22 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 6983.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1.91 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

Eicher Motors

Eicher Motors: कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

Eicher Motors Q4 Results: Royal Enfield बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स ने FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 1,520 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,362 करोड़ रुपये था। आशयर मोटर्स के शेयरों में आज BSE पर 1.22 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 6983.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1.91 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eicher Motors का रेवेन्यू 16% उछला

मार्च तिमाही के दौरान Eicher Motors का रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर ₹6,080 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹5,241 करोड़ था। इसके अलावा कंपनी का EBITDA भी 20.3% बढ़कर ₹1,514 करोड़ हो गया, जो पहले ₹1,258 करोड़ था। वहीं EBITDA मार्जिन 24.9% रहा, जो पहले 24% था।

Eicher Motors ने घोषित किया ₹82 का डिविडेंड

Eicher Motors के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹1 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹82 का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। यह डिविडेंड, आने वाली 44वीं सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने पर दिया जाएगा। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, "शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने की तारीख से 30 दिनों के अंदर यह डिविडेंड भेज दिया जाएगा।"

वित्त वर्ष 2026 के लिए अंतिम डिविडेंड की पात्रता तय करने की रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अंतिम डिविडेंड कंपनी के सदस्यों की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी के अधीन है। डिविडेंड का भुगतान AGM में घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख