return to news
  1. SBI और SBI कैपिटल मार्केट्स का NSE आईपीओ में 1% तक हिस्सेदारी बेचने का प्लान, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

SBI और SBI कैपिटल मार्केट्स का NSE आईपीओ में 1% तक हिस्सेदारी बेचने का प्लान, हर डीटेल यहां

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 31, 2026, 08:21 IST

सारांश

एसबीआई का .65% और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स का .35% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव है। दोनों के पास हिस्सेदारी है, इसलिए एसबीआई ग्रुप के लेवल पर यह करीब 1% होगी। हालांकि, अन्य शेयरधारकों के शामिल होने पर यह हिस्सेदारी कम भी हो सकती है।

एनएसई आईपीओ

एसबीआई, सब्सिडियरी यूनिट एनएसई के आईपीओ में 1% तक हिस्सेदारी बेचेंगे (Photo: Shutterstock)

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और उसकी सब्सिडियरी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के जरिये एक्सचेंज में अपनी कुल 1% तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि बैंक एनएसई के आईपीओ में हिस्सा लेगा और अपनी .65% हिस्सेदारी का विनिवेश करेगा। उन्होंने कहा, ‘हम इस विनिवेश में भाग ले रहे हैं। एसबीआई का .65% और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स का .35% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव है। दोनों के पास हिस्सेदारी है, इसलिए एसबीआई ग्रुप के लेवल पर यह करीब 1% होगी। हालांकि, अन्य शेयरधारकों के शामिल होने पर यह हिस्सेदारी कम भी हो सकती है।’ फिलहाल एसबीआई के पास एनएसई में 3.23% और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33% हिस्सेदारी है। शेट्टी ने क्लियर किया कि निकट भविष्य में बैंक की अन्य सब्सिडियरियों में हिस्सेदारी के मौद्रीकरण (मॉनेटाइजेशन) का कोई प्लान नहीं है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पिछले महीने एसबीआई ने अपने विदेशी साझेदार अमुंडी के साथ मिलकर एसबीआई म्यूचुअल फंड में करीब 10% हिस्सेदारी का विनिवेश किया था। देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी का 9,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 42 गुना अभिदान के साथ सफल रहा था। इस डील के बाद एसबीआई की एसबीआई म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी 61.76% से घटकर 55.46% रह गई, जबकि अमुंडी की हिस्सेदारी 3.7% घटकर 32.56% पर आ गई। शेट्टी ने कहा कि होम लोन के सेक्टर में मजबूत मांग के चलते एसबीआई का होम लोन पोर्टफोलियो चालू तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि हम इसी तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच जाएंगे।’ देश के सबसे बड़े ऋणदाता ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में ही नौ लाख करोड़ रुपये के होम लोन पोर्टफोलियो का आंकड़ा पार कर लिया था। शेट्टी के मुताबिक, होम लोन खंड में एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी करीब 28% है। बैंक ने देशभर में ग्राहकों के लिए होम लोन को अधिक सुलभ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत देशभर में उसके 460 से अधिक होम लोन प्रोसेसिंग सेंटर हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख