मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड June 18, 2026, 10:42 IST
सारांश
आईटी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी सीएसएम टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 24 जून को निवेश के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 107 रुपये से 113 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक इसमें 29 जून तक पैसे लगा सकते हैं।

सीएसएम टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 24 जून से निवेश के लिए खुलेगा। Image: Shutterstock
शेयर बाजार में पैसे लगाकर कमाई करने की सोच रहे निवेशकों के लिए एक और बेहतरीन मौका आने वाला है। आईटी सॉल्यूशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेक्टर की जानी-मानी कंपनी सीएसएम टेक्नोलॉजीज अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह आईपीओ प्राइमरी मार्केट में 24 जून को दस्तक देने जा रहा है। निवेशक इस आईपीओ में 29 जून तक अपना पैसा लगा सकते हैं। कंपनी ने इस पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड भी घोषित कर दिया है।
सीएसएम टेक्नोलॉजीज का यह आईपीओ कुल 145.78 करोड़ रुपये का है। खास बात यह है कि यह पूरा आईपीओ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इसके तहत कंपनी 1 करोड़ 29 लाख 1 हजार नए इक्विटी शेयर जारी करने जा रही है। इस आईपीओ में कोई भी ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस का हिस्सा शामिल नहीं है, जिसका मतलब है कि प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 107 रुपये से लेकर 113 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। रिटेल निवेशकों के लिए इसमें कम से कम 132 शेयरों का एक लॉट तय किया गया है।
कंपनी ने अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए कोटा भी तय कर दिया है। इस आईपीओ का आधा हिस्सा यानी 50 पर्सेंट क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं रिटेल निवेशकों के लिए 35 पर्सेंट हिस्सा सुरक्षित है और बाकी बचा 15 पर्सेंट हिस्सा नॉन-इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। तारीखों की बात करें तो यह आईपीओ 24 जून से 29 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इसके बाद 30 जून को शेयरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिल पाएंगे, उन्हें 1 जुलाई को रिफंड की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके साथ ही जिन लोगों को शेयर मिलेंगे, उनके डिमैट अकाउंट में 1 जुलाई को ही शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 2 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है।
कंपनी ने बताया है कि इस आईपीओ से मिलने वाले नेट प्रॉफिट का इस्तेमाल वह कई जरूरी कामों में करेगी। इस पैसे का उपयोग कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और अपने कुछ पुराने कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी इस फंड का इस्तेमाल नए बिजनेस एक्विजिशन के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ हासिल करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी करेगी। कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस में कहा है कि शेयर बाजार में लिस्ट होने से उनकी विजिबिलिटी और ब्रांड इमेज में भारी सुधार होगा। साथ ही भारत में कंपनी के शेयरों के लिए एक पब्लिक मार्केट भी तैयार हो सकेगा।
सीएसएम टेक्नोलॉजीज उन चुनिंदा आईटी सॉल्यूशंस कंपनियों में शामिल है, जो प्राइवेट और सरकारी दोनों ही सेक्टर्स के लिए अनोखे प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है। यह कंपनी विशेष रूप से गॉवटेक सॉल्यूशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज देने का काम करती है। कंपनी के टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस माइनिंग, सरकारी और पब्लिक सर्विसेज, इंडस्ट्री, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, टीम और एजुकेशन जैसे कई बड़े सेक्टर्स में फैले हुए हैं। इसके साथ ही कंपनी कंसल्टिंग और एडवाइजरी सर्विसेज भी देती है। कंपनी सरकारी संगठनों और कॉर्पोरेट क्लाइंट्स को ऐसी टेक्नोलॉजी देती है जिससे वे अपने कस्टमर से जुड़े बिजनेस प्रोसेस को ऑटोमेट और मैनेज कर सकें। इस कंपनी का बिजनेस भारत के अलावा केन्या, इथियोपिया, गाम्बिया, रवांडा, कनाडा और अमेरिका समेत कुल 12 देशों में फैला हुआ है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख