return to news
  1. NSE IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल हो सकता है DRHP, BSE के शेयर 4% से ज्यादा लुढ़के

मार्केट न्यूज़

NSE IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल हो सकता है DRHP, BSE के शेयर 4% से ज्यादा लुढ़के

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 17, 2026, 14:36 IST

सारांश

रिपोर्ट्स के अनुसार, NSE का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इससे जुटाई गई राशि कंपनी के बजाय शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगी।

NSE IPO

NSE के IPO की संभावना बढ़ने के बीच BSE के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के IPO को लेकर बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NSE बुधवार को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकता है। यह IPO बाजार के सबसे बड़े पब्लिक इश्यू में से एक माना जा रहा है। बता दें कि इस साल जनवरी में SEBI ने NSE को नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दिया था, जिसके बाद IPO की राह साफ हुई थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पूरी तरह OFS होगा IPO

रिपोर्ट्स के अनुसार, NSE का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इससे जुटाई गई राशि कंपनी के बजाय शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगी।

NSE में किनकी है हिस्सेदारी?

NSE में Life Insurance Corporation of India सबसे बड़ा शेयरधारक है, जिसके पास 10.72 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं State Bank of India और उसकी सहयोगी कंपनी SBI Capital Markets के पास मिलाकर करीब 7.5 फीसदी हिस्सेदारी है। विदेशी निवेशकों में Temasek की सहयोगी कंपनी Aranda Investments और Canada Pension Plan Investment Board (CPPIB) प्रमुख निवेशकों में शामिल हैं।

करीब 10 साल बाद आगे बढ़ी IPO प्रक्रिया

NSE ने पहली बार 2016 में लगभग ₹10,000 करोड़ जुटाने के लिए IPO दस्तावेज दाखिल किए थे। हालांकि, को-लोकेशन विवाद और अन्य नियामकीय चिंताओं के चलते SEBI ने मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद NSE ने कई सुधार और अनुपालन उपाय किए।

वर्तमान में NSE के करीब 1.8 लाख शेयरधारक हैं और अनलिस्टेड बाजार में इसकी वैल्यू ₹5 लाख करोड़ से अधिक बताई जाती है। ऐसे में इसका IPO भारतीय पूंजी बाजार की सबसे बड़ी लिस्टिंग्स में शामिल हो सकता है।

NSE IPO की खबर से BSE शेयरों पर दबाव

NSE के IPO की संभावना बढ़ने के बीच BSE Limited के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बुधवार के कारोबार में BSE का शेयर करीब 4.20 फीसदी तक गिरकर ₹3,987.70 पर आ गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि NSE की लिस्टिंग से निवेशकों का ध्यान BSE से हटकर NSE की ओर जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख