return to news
  1. Clay Craft India IPO: सिरेमिक टेबलवेयर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ खुला, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

मार्केट न्यूज़

Clay Craft India IPO: सिरेमिक टेबलवेयर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ खुला, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 17, 2026, 12:44 IST

सारांश

Clay Craft India IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। इसके तहत इटली की SACMI से यूरोपीय मशीनरी मंगाकर करीब 4,000 मीट्रिक टन अतिरिक्त क्षमता जोड़ी जाएगी, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

Clay Craft India IPO

Clay Craft India IPO: इस आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयरों का है।

Clay Craft India IPO: जयपुर की सिरेमिक टेबलवेयर बनाने वाली कंपनी Clay Craft India का SME IPO बुधवार को निवेशकों के लिए खुल गया। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए ₹110.11 करोड़ जुटाना चाहती है। निवेशक इस इश्यू में 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने IPO के लिए ₹193 से ₹203 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस आईपीओ के तहत 0.54 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। इस आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹2,43,600 (1200 शेयर) का निवेश करना होगा। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।

IPO से जुटाई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। इसके तहत इटली की SACMI से यूरोपीय मशीनरी मंगाकर करीब 4,000 मीट्रिक टन अतिरिक्त क्षमता जोड़ी जाएगी, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

लिस्टिंग और अलॉटमेंट की तारीख

IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 22 जून को फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी के शेयर 24 जून को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इसकी रजिस्ट्रार है। कंपनी की मार्केट मेकर हेम फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड है।

ग्रे मार्केट में दिख रही अच्छी डिमांड

मीडिया रिपोर्ट्स और इनवेस्टरगेन डॉट कॉम के मुताबिक ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹40 तक पहुंच गया है। इससे संकेत मिलता है कि शेयर लिस्टिंग पर करीब 20 फीसदी तक का फायदा दे सकते हैं। हालांकि यह ध्यान रहे कि GMP संकेत मात्र है और जरूरी नहीं कि लिस्टिंग भी ऐसी ही हो।

1988 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

Clay Craft India की स्थापना 1988 में हुई थी। कंपनी के जयपुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जो करीब 89,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं। इनकी कुल उत्पादन क्षमता लगभग 6,000 मीट्रिक टन है और फिलहाल करीब 82 फीसदी क्षमता का उपयोग किया जा रहा है।

कंपनी अपने उत्पाद Clay Craft और JCPL ब्रांड नाम से बेचती है। इसके पास 5,770 से ज्यादा प्रोडक्ट्स (SKU) का पोर्टफोलियो है। कंपनी का नेटवर्क 130 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स तक फैला हुआ है और इसकी मौजूदगी मॉडर्न रिटेल, ई-कॉमर्स, होटल-रेस्तरां (HoReCa), कॉर्पोरेट और सरकारी क्षेत्रों में है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख