return to news
  1. Stock Market: 78 डॉलर पर आया क्रूड ऑयल का भाव, इन फैक्टर्स से लगातार चौथे दिन उछला बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: 78 डॉलर पर आया क्रूड ऑयल का भाव, इन फैक्टर्स से लगातार चौथे दिन उछला बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 17, 2026, 10:57 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबर ने बाजार को बड़ा बूस्ट दिया है। इस समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर होने वाले हैं। समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को फिर से खोलने की बात कही गई है। इन वजहों से निवेशकों का बाजार पर भरोसा मजबूत हुआ है।

Stock Market

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 17 जून को लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 313 अंकों की बढ़त है और यह 77123.59 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 92 अंकों की तेजी देखी गई और यह 24,082.80 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले 4 कारोबारी दिनों में Sensex में करीब 3270 अंक या 4.40 फीसदी की रैली आ चुकी है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबर के बाद निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यहां बताया गया है कि बाजार की आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कच्चे तेल के भाव में नरमी

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है। ब्रेंट क्रूड का भाव आज 0.70 फीसदी कम होकर करीब 78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। पिछले पांच दिनों में इसमें लगभग 16% की गिरावट आ चुकी है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में तेल की कीमतों में आई यह कमी भारत के लिए अच्छी खबर है।

फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर नजर

निवेशकों की नजर अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर होने वाली बैठक पर है। बाजार को उम्मीद है कि फेड फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। हालांकि, नए फेड चेयरमैन केविन वार्श की पहली नीति बैठक होने के कारण निवेशक उनके रुख पर भी नजर बनाए हुए हैं। अगर उनका रुख सख्त रहा तो इसका असर वैश्विक बाजारों पर पड़ सकता है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबर ने बाजार को बड़ा बूस्ट दिया है। इस समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर होने वाले हैं। समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को फिर से खोलने की बात कही गई है। इन वजहों से निवेशकों का बाजार पर भरोसा मजबूत हुआ है।

रुपये में मजबूती

आज बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 94.46 पर खुला। रुपये में मजबूती से भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख