return to news
  1. Nifty IT Stocks: Tech Mahindra, Infosys समेत कई शेयर 3% तक उछले, फेड रेट कट की उम्मीदों ने भरा जोश

मार्केट न्यूज़

Nifty IT Stocks: Tech Mahindra, Infosys समेत कई शेयर 3% तक उछले, फेड रेट कट की उम्मीदों ने भरा जोश

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 24, 2025, 12:27 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra के शेयरों में है और यह करीब 3 फीसदी उछलकर 1,506 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। Mphasis के शेयरों में भी 2.03 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। इसके अलावा Persistent Systems, Infosys, Wipro, HCL Tech, LTIM और Coforge के शेयरों में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

शेयर सूची

Stock Market

Stock Market: अमेरिका की फेडरल रिजर्व (US Fed) की ब्याज दर घटाने की संभावना बढ़ गई है।

Nifty IT Stocks: आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 24 नवंबर को तेजी नजर आ रही है। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा रेट कट की उम्मीदों के बीच आज कई आईटी शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इस तेजी के चलते Nifty IT इंडेक्स करीब करीब 1.65 फीसदी उछलकर 37554.35 के स्तर पर पहुंच गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इस दौरान सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर लाल निशान पर दिखा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra के शेयरों में है और यह करीब 3 फीसदी उछलकर 1,506 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। Mphasis के शेयरों में भी 2.03 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। इसके अलावा Persistent Systems, Infosys, Wipro, HCL Tech, LTIM और Coforge के शेयरों में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। दूसरी तरफ TCS के शेयर मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

क्या है IT शेयरों में रैली की वजह

अमेरिका की फेडरल रिजर्व (US Fed) की ब्याज दर घटाने की संभावना बढ़ गई है। CME FedWatch के अनुसार, दिसंबर में रेट कट होने की संभावना अब 70% है, जो एक हफ्ते पहले सिर्फ 44% थी। जब अमेरिका ब्याज दरें कम करता है, तो वहां इकॉनॉमिक एक्टिविटी बढ़ती है, खासतौर पर टेक कंपनियों में। इसके साथ ही, अमेरिका में कम ब्याज दरें भारत जैसे उभरते बाजारों को और आकर्षक बनाती हैं, जिससे विदेशी निवेश बढ़ सकता है।

एक्सपर्ट्स की राय ने भी आईटी सेक्टर को मजबूत किया। उनका कहना है कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सर्विसेज में निवेश का असली दौर अब शुरू होने वाला है, जैसे 2016–18 में क्लाउड टेक्नॉलॉजी में भारी निवेश हुआ था। अब चूंकि AI के लिए कंप्यूट और इंफ्रास्ट्रक्चर लगभग तैयार है, इसलिए कंपनियों का खर्च AI सर्विसेज पर बढ़ सकता है। आईटी सेक्टर अब अपने निचले स्तर पर है, और यहां से ऊपर जाने की संभावना ज्यादा है।

IT शेयरों का पिछले प्रदर्शन

पिछले कुछ दिनों में IT शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते पिछले 5 कारोबारी दिनों में ही यह सेक्टर करीब 3 फीसदी भाग चुका है। पिछले एक महीने में आईटी इंडेक्स में 3.65 फीसदी की बढ़त रही। हालांकि, पिछले 6 महीने में यह इंडेक्स करीब 1.3 फीसदी लुढ़क गया। 2025 में अब तक के आंकड़ों के मुताबिक निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 14 फीसदी नीचे है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख