return to news
  1. Nazara Tech Q4 results: मार्च तिमाही में डबल हुआ रेवेन्यू, नेट प्रॉफिट में भी जबरदस्त उछाल

मार्केट न्यूज़

Nazara Tech Q4 results: मार्च तिमाही में डबल हुआ रेवेन्यू, नेट प्रॉफिट में भी जबरदस्त उछाल

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 26, 2025, 17:01 IST

सारांश

Nazara Tech Q4: मार्च तिमाही में नाजारा टेक्नोलॉजीज का रेवेन्यू 95 फीसदी बढ़कर 520.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 266 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA ₹51.0 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 74% अधिक है।

शेयर सूची

Nazara Tech Q4: मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 90 फीसदी बढ़कर 15.6 करोड़ रुपये हो गया।

Nazara Tech Q4: मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 90 फीसदी बढ़कर 15.6 करोड़ रुपये हो गया।

Nazara Tech Q4 results: ऑनलाइन गेमिंग फर्म नाजारा टेक्नोलॉजीज ने आज 26 मई को FY25 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 90 फीसदी बढ़कर 15.6 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी के शेयर BSE पर 2 फीसदी गिरकर 1280.95 रुपये के भाव पर बंद हुए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Nazara Tech का रेवेन्यू 95% बढ़ा

मार्च तिमाही में नाजारा टेक्नोलॉजीज का रेवेन्यू 95 फीसदी बढ़कर 520.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 266 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA ₹51.0 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 74% अधिक है।

एडटेक सेगमेंट ने रेवेन्यू में कई गुना वृद्धि दर्ज की, जो कि Q4FY24 में ₹27.4 करोड़ से बढ़कर ₹147.9 करोड़ हो गया। नाजारा का esports सेगमेंट चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 47% बढ़ा। गेमिंग डिवीज़न ने रेवेन्यू में 72% की वृद्धि दर्ज की, जो 156.4 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च पिछले वर्ष की तुलना में 85 फीसदी बढ़कर 527.7 करोड़ रुपये हो गया, जिसकी वजह एडवर्टाइजिंग और प्रमोशनल खर्च में तीन गुना से अधिक की वृद्धि रही, जो बढ़कर 151.03 करोड़ रुपये हो गया। एम्प्लॉई बेनिफिट का खर्च भी 80.7% बढ़कर 79.9 करोड़ रुपये हो गया।

Nazara Tech के CEO का बयान

नजारा टेक्नोलॉजीज के ज्वॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नितीश मित्तरसैन ने कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 नजारा के लिए एक अहम साल रहा। इस दौरान हमने रिकॉर्ड मुनाफा कमाया, अपने प्रमुख बिजनेस पर और मजबूत पकड़ बनाई और अपनी 'नजारा 3.0' रणनीति को सफलतापूर्वक लागू किया।”

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख