return to news
  1. Stock Market closing: Nifty 25000 के पार, Sensex में 490 अंकों की मजबूती, IT, Auto और FMCG सेक्टर चमके

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Nifty 25000 के पार, Sensex में 490 अंकों की मजबूती, IT, Auto और FMCG सेक्टर चमके

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 26, 2025, 15:41 IST

सारांश

Stock Market: शेयर बाजार में यह बढ़त ऑटो, FMCG और मिडकैप शेयरों में मजबूत तेजी की वजह से आई। कुल मिलाकर कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों ने मार्केट सेंटीमेंट को सहारा दिया। इसके अलावा, भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना और दक्षिण-पश्चिम मानसून का जल्दी आना भी बाजार के पॉजिटिव होने की वजह है।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market closing: भारतीय शेयर बाजार में आज 26 मई को शानदार तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 455.37 अंकों की बढ़त रही और यह 82,176.45 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 ने भी 148 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की और इसने एक बार फिर 25000 का आंकड़ा छू लिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह बढ़त ऑटो, FMCG और मिडकैप शेयरों में मजबूत तेजी की वजह से आई। कुल मिलाकर कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों ने मार्केट सेंटीमेंट को सहारा दिया। इसके अलावा, भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना और दक्षिण-पश्चिम मानसून का जल्दी आना भी बाजार के पॉजिटिव होने की वजह है।

M&M, Nestle India समेत ये रहे टॉप गेनर्स

आज के कारोबार में BSE Sensex के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी M&M, Nestle India, Hindustan Unilever, Tata Motors और HCL Tech के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Eternal, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharmaceutical और Power Grid के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.65 फीसदी चढ़ गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

FMCG-IT में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी ऑटो, FMCG और आईटी सेक्टर में रही और ये तीनों इंडेक्स करीब एक फीसदी तक बढ़ गए।

इसके अलावा, निफ्टी मेटल में भी लगभग 1 फीसदी की मजबूती रही। निफ्टी मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

338 शेयरों में अपर सर्किट

आज BSE पर कुल 4,267 शेयरों पर कारोबार हुआ है। इनमें से 2,299 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 1,773 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, 195 शेयर ऐसे रहे, जिनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 338 शेयरों में अपर सर्किट लग गया, जबकि 244 शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख