return to news
  1. Moneyview की दमदार लिस्टिंग, A-One Steels India के शेयरों का भी मार्केट में बढ़िया आगाज

मार्केट न्यूज़

Moneyview की दमदार लिस्टिंग, A-One Steels India के शेयरों का भी मार्केट में बढ़िया आगाज

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड October 01, 2026, 09:53 IST

सारांश

2014 में बनी मनीव्यू लिमिटेड भारत की एक फिनटेक कंपनी है, जो अपने मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज देती है। कंपनी लोगों को आसानी से उपलब्ध और टेक्नोलॉजी पर आधारित फाइनेंशियल सॉल्यूशन्स देने पर ध्यान देती है।

मनीव्यू और ए-वन स्टील्स इंडिया की लिस्टिंग

मनीव्यू और ए-वन स्टील्स इंडिया की लिस्टिंग (Photo: Shutterstock)

मनीव्यू लिमिटेड और ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों की मार्केट में एंट्री हो गई है। मनीव्यू के शेयर 61.76% के प्रीमियम यानी कि 21 रुपये के प्रॉफिट के साथ 55 रुपये पर लिस्ट हुए हैं, वहीं ए-वन स्टील्स इंडिया के शेयर 12.35% यानी कि 50 रुपये के प्रॉफिट के साथ 455 रुपये पर लिस्ट हुए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Moneyview का बिजनेस क्या है?

मनीव्यू लिमिटेड एक डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म है। कंपनी का ऐप ग्राहकों को पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड, होम लोन, इंश्योरेंस, डिजिटल गोल्ड, UPI और अन्य वित्तीय उत्पादों तक पहुंच प्रदान करता है। कंपनी बैंकों, NBFCs और अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ पार्टनरशिप के जरिए इन सेवाओं को ग्राहकों तक पहुंचाती है। Moneyview टेक्नोलॉजी, डेटा और AI/ML आधारित मॉडल का इस्तेमाल करके ग्राहकों को डिजिटल तरीके से वित्तीय उत्पाद उपलब्ध कराती है। कंपनी का फोकस खासतौर पर मिडिल इंडिया और टीयर-2 व उससे छोटे शहरों के ग्राहकों पर है। 30 जून 2026 तक मनीव्यू के करीब 1.19 करोड़ मॉनेटाइज्ड यूजर्स थे। कंपनी के मुताबिक उसके 79.54% मॉनेटाइज्ड यूजर्स टीयर-2 और उससे आगे के शहरों से थे।

Moneyview IPO की डिटेल

Moneyview का IPO करीब ₹1,091.68 करोड़ का था। इसमें ₹750 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹341.68 करोड़ का OFS शामिल था। IPO का प्राइस बैंड ₹32-34 प्रति शेयर था और एक लॉट में 441 शेयर थे।

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से ₹325 करोड़ का इस्तेमाल लोन डिस्बर्सल बढ़ाने के लिए DLG व्यवस्था के तहत निवेश में और ₹250 करोड़ अपनी सब्सिडियरी WFPL का कैपिटल बेस मजबूत करने में किया जाना है।

Moneyview IPO को कितना सब्सक्रिप्शन मिला?

28 सितंबर को IPO बंद होने तक Moneyview IPO को कुल 98.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

QIB: 227.45 गुना

NII: 115.41 गुना

Retail: 19.57 गुना

इस तरह संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से भी मजबूत मांग देखने को मिली।

A-One Steels India का बिजनेस क्या है?

A-One Steels India Limited एक इंटीग्रेटेड स्टील निर्माता है, जिसका कारोबार दक्षिण भारत में है। कंपनी स्टील बनाने की प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में काम करती है। इसके उत्पादों में टीएमटी बार्स, एमएस बिलेट्स, एचआर और सीआर कॉइल्स, एमएस पाइप्स, सीआर पाइप्स और Galvanised Pipes और ट्यूब्स शामिल हैं। कंपनी स्पंज आयरन, मेट कोक और फेरो एलॉय जैसे औद्योगिक उत्पाद भी बनाती है। इस तरह इसका कारोबार स्टील वैल्यू चेन के कई हिस्सों में फैला हुआ है।

A-One Steels IPO की डिटेल

A-One Steels India का IPO ₹405 करोड़ का था। इसमें ₹355 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹50 करोड़ का OFS शामिल था। कंपनी ने IPO के फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से करीब ₹250 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज के आंशिक भुगतान के लिए करने की योजना बताई थी।

IPO का प्राइस बैंड ₹385-405 प्रति शेयर था और एक लॉट में 37 शेयर थे। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश करीब ₹14,985 था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में ₹4,148.6 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि मुनाफा ₹127.4 करोड़ रहा।

A-One Steels आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

28 सितंबर को IPO बंद होने तक A-One Steels India के इश्यू को कुल 11.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

QIB: 7.30 गुना

NII: 24.51 गुना

Retail: 8.64 गुना

Employee: 4.87 गुना

यानी अंतिम दिन निवेशकों की भागीदारी में काफी तेजी देखने को मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख