return to news
  1. नहीं बेचा गया 12 अरब डॉलर का सोना, RBI ने सफाई में दिया फिजिकल गोल्ड का पूरा ब्योरा

बिजनेस न्यूज़

नहीं बेचा गया 12 अरब डॉलर का सोना, RBI ने सफाई में दिया फिजिकल गोल्ड का पूरा ब्योरा

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 03, 2026, 12:54 IST

सारांश

सरकार ने यह भी बताया कि RBI हर महीने अपने पास मौजूद फिजिकल गोल्ड का ब्योरा जारी करता है। RBI के मासिक बुलेटिन के अनुसार उसके पास मौजूद सोने की मात्रा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। RBI ने भी इस बात की पुष्टि की है।

Gold

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।

सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने करीब 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया है। हालांकि सरकार की फैक्ट-चेक एजेंसी PIB ने इस दावे को गलत बताया है। PIB का कहना है कि RBI के आधिकारिक आंकड़े इस बात की पुष्टि नहीं करते और यह खबर पूरी तरह फर्जी है। बता दें कि ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि RBI ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) को संभावित जोखिम से बचाने के लिए 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

PIB ने दिए ये आंकड़े

PIB का कहना है कि अगर RBI ने इतनी बड़ी मात्रा में सोना बेचा होता तो देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी कम होनी चाहिए थी। लेकिन आंकड़े इसके उलट हैं। सितंबर 2025 के अंत में भारत के फॉरेक्स रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी 13.92% थी, जो 31 मार्च 2026 तक बढ़कर 16.7% हो गई। इसके बाद 22 मई 2026 तक यह और बढ़कर 16.85% पर पहुंच गई।

RBI हर महीने जारी करता है फिजिकल गोल्ड का ब्योरा

सरकार ने यह भी बताया कि RBI हर महीने अपने पास मौजूद फिजिकल गोल्ड का ब्योरा जारी करता है। RBI के मासिक बुलेटिन के अनुसार उसके पास मौजूद सोने की मात्रा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। RBI ने भी इस बात की पुष्टि की है।

इसका मतलब है कि RBI ने 12 अरब डॉलर का सोना नहीं बेचा है। आधिकारिक आंकड़े दिखाते हैं कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। इसलिए RBI द्वारा बड़े पैमाने पर सोना बेचने की खबर को सरकार और RBI दोनों ने गलत और भ्रामक बताया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख