return to news
  1. Market Cap: Sensex की टॉप 10 में से 4 कंपनियों को फायदा, 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप

मार्केट न्यूज़

Market Cap: Sensex की टॉप 10 में से 4 कंपनियों को फायदा, 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 09, 2026, 11:18 IST

सारांश

Market Cap: रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 32,816.4 करोड़ रुपये बढ़कर 18,01,925.19 करोड़ रुपये रहा। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की बाजार हैसियत 31,875.35 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,770.13 करोड़ रुपये रही।

Stock Market

Stock Market: मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही।

Market Cap: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बीता हफ्ता पॉजिटिव रहा। इस दौरान BSE Sensex की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से चार के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 1.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे अधिक लाभ हुआ। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 404.53 अंक यानी 0.51 फीसदी बढ़ा। वहीं NSE का निफ्टी 187.05 अंक यानी 0.76 फीसदी के लाभ में रहा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

4 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 1.23 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई।

किसे कितना फायदा?

  • बीते सप्ताह में भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 63,922.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,721.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 32,816.4 करोड़ रुपये बढ़कर 18,01,925.19 करोड़ रुपये रहा।
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की बाजार हैसियत 31,875.35 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,770.13 करोड़ रुपये रही।
  • लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 14,637.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,482.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों को घाटा

  • LIC के मार्केट कैप में 40,543.23 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 4,96,891.82 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 37,168.96 करोड़ रुपये घटकर 6,73,648.55 करोड़ रुपये रह गई।
  • एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 24,183.16 करोड़ रुपये घटकर 11,27,967.47 करोड़ रुपये रह गया।
  • इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 9,507.67 करोड़ रुपये घटकर 10,20,370.63 करोड़ रुपये रहा।
  • भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 7,581.65 करोड़ रुपये घटकर 12,22,423.98 करोड़ रुपये पर आ गई।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 4,793.16 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,88,808.97 करोड़ रुपये पर आ गया।

RIL का दबदबा बरकरार

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख