return to news
  1. विदेशी निवेशकों के कैश का लेवल घटकर हुआ 3.5%, जानिए कहां पैसा लगा रहे हैं बड़े इन्वेस्टर्स?

मार्केट न्यूज़

विदेशी निवेशकों के कैश का लेवल घटकर हुआ 3.5%, जानिए कहां पैसा लगा रहे हैं बड़े इन्वेस्टर्स?

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड August 19, 2026, 09:20 IST

सारांश

बैंक ऑफ अमेरिका के अगस्त ग्लोबल फंड मैनेजर सर्वे में निवेशकों का बेहद बुलिश नजरिया सामने आया है। कैश लेवल घटकर 3.5% पर आ गया है, जबकि ग्लोबल इक्विटी में आवंटन नवंबर 2021 के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

bofa-global-fund-manager-survey-august

बैंक ऑफ अमेरिका के अगस्त सर्वे में ग्लोबल फंड मैनेजर्स का मार्केट पर बुलिश नजरिया आया सामने। | Image: Shutterstock

ग्लोबल मार्केट में निवेश करने वाले बड़े फंड मैनेजर्स का मूड इस समय काफी बुलिश नजर आ रहा है। बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा जारी अगस्त 2026 के ग्लोबल फंड मैनेजर सर्वे में निवेशकों के बीच बाजार को लेकर जबरदस्त भरोसा देखा गया है। साल 2022 के बाद से यह तीसरा मौका है जब निवेशकों का भरोसा इतने ऊंचे स्तर पर पहुंचा है। सर्वे के मुताबिक निवेशकों के पास कैश का स्तर घटकर महज 3.5% रह गया है, जो बेहद निचला स्तर माना जाता है। इसके साथ ही ग्लोबल इक्विटी यानी वैश्विक शेयरों में नेट एलोकेशन बढ़कर 56% ओवरवेट पर पहुंच गया है, जो नवंबर 2021 के बाद का उच्चतम स्तर है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आर्थिक ग्रोथ और कमाई को लेकर बढ़ा भरोसा

सर्वे के नतीजों से साफ होता है कि निवेशकों को अर्थव्यवस्था की मजबूती पर पूरा भरोसा है। रिकॉर्ड 56% निवेशकों का मानना है कि अर्थव्यवस्था में नो लैंडिंग का परिदृश्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 43% निवेशक अर्थव्यवस्था में बूम यानी तेज बढ़त का अनुमान लगा रहे हैं, जो फरवरी 2022 के बाद सबसे ज्यादा है। कंपनियों की कमाई को लेकर भी निवेशकों की उम्मीदें काफी मजबूत हुई हैं। करीब 37% निवेशकों को कंपनियों की ईपीएस यानी प्रति शेयर आय में दहाई अंक में ग्रोथ की उम्मीद है, जो अगस्त 2021 के बाद सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों और राजनीति के मोर्चे पर 72% निवेशकों का मानना है कि अमेरिकी मिडटर्म चुनावों से पहले फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। जैक्सन होल की बैठक में 31% निवेशक वारश के हॉकिश रहने का अनुमान लगा रहे हैं, 7% को उनके डविश रहने की उम्मीद है, जबकि 53% निवेशक उनके न्यूट्रल रुख की संभावना जता रहे हैं। वहीं अगर चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की पूरी तरह जीत होती है, तो 37% निवेशकों को लगता है कि बॉन्ड यील्ड बढ़ेगी और शेयर गिरेंगे। इसके विपरीत 17% निवेशक यील्ड में गिरावट और शेयरों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।

AI बबल का खतरा और एसेट एलोकेशन

सेमीकंडक्टर शेयरों में लंबे समय तक पैसा लगाना यानी लॉन्ग ग्लोबल सेमीकंडक्टर्स अब भी सबसे पसंदीदा ट्रेड बना हुआ है, हालांकि इसका अनुपात 82% से घटकर 53% रह गया है। करीब 32% निवेशक AI बबल को सबसे बड़ा जोखिम मान रहे हैं, जबकि 38% को लगता है कि AI हाइपरस्केलर कैपेक्स के कारण क्रेडिट इवेंट हो सकता है। इसके बावजूद 71% निवेशकों का मानना है कि 2026 में AI कैपेक्स में कोई कटौती नहीं होगी। इसके अलावा 58% लोगों का मानना है कि AI 2028 से पहले लेबर मार्केट को प्रभावित नहीं करेगा।

कमोडिटीज, गोल्ड और शेयरों में निवेशकों की पसंद

एसेट एलोकेशन के मामले में निवेशकों का झुकाव अब भी शेयरों और कमोडिटीज की तरफ ज्यादा है। इन्वेस्टर्स इमर्जिंग मार्केट और अमेरिकी शेयरों में दिसंबर 2024 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर दांव लगा रहे हैं, जबकि बॉन्ड में शॉर्ट पोजीशन बनी हुई है। अगस्त के दौरान टेक्नोलॉजी, बैंक और एनर्जी सेक्टर्स में रोटेशन देखा गया है, जबकि इंडस्ट्रियल्स और हेल्थकेयर से पैसे निकाले गए हैं। इसके साथ ही गोल्ड यानी सोने को मार्च 2023 के बाद से सबसे ज्यादा अंडरवैल्यूड माना जा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख