return to news
  1. घर की रसोई तक पहुंची युद्ध की आंच, समझें क्यों गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी?

मार्केट न्यूज़

घर की रसोई तक पहुंची युद्ध की आंच, समझें क्यों गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी?

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 11, 2026, 09:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

वेस्ट एशिया में जारी युद्ध की वजह से भारत में एलपीजी की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है। 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। आज 11 मार्च को पटना जैसे शहरों में सिलेंडर की कीमत 1,002 रुपये के पार पहुंच गई है।

LPG सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो पॉलिटिकल तनाव के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर महंगा

वेस्ट एशिया में गहराते संकट और युद्ध के हालातों ने अब भारत की रसोई तक भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले ऑयल, एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस संकट का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है। 7 मार्च को ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले नॉन-सब्सिडाइज्ड सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी करीब 115 रुपये तक बढ़ गए हैं, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये तक पहुंच गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सप्लाई में कमी से होटलों में हाहाकार

सिर्फ कीमतों का बढ़ना ही चिंता की बात नहीं है, बल्कि अब मार्केट में एलपीजी की किल्लत की खबरें भी डराने लगी हैं। मुंबई, बेंगलुरु और कई अन्य मेट्रो शहरों के होटलों और रेस्टोरेंट्स से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। सप्लाई में आई इस रुकावट की वजह से होटल कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में अगर हालात नहीं सुधरे, तो बाहर खाना खाना और भी महंगा हो सकता है क्योंकि कमर्शियल गैस की कमी की वजह से लागत बढ़ती जा रही है।

क्यों बढ़ रहे हैं गैस के दाम?

भारत अपनी रसोई गैस की कुल जरूरत का करीब 60 पर्सेंट हिस्सा आयात यानी इंपोर्ट करता है। इसमें से 80 से 90 पर्सेंट हिस्सा कतर, यूएई, सऊदी अरब और कुवैत जैसे खाड़ी देशों से आता है। इस समय सबसे बड़ी समस्या लॉजिस्टिक्स यानी माल ढुलाई की है। खाड़ी देशों से आने वाले ज्यादातर एलपीजी जहाज 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' से होकर गुजरते हैं, जो फिलहाल युद्ध की वजह से सबसे ज्यादा तनाव वाला इलाका बना हुआ है। जहाजों का रास्ता बदलने और इंश्योरेंस का खर्च बढ़ने की वजह से भारत तक गैस पहुंचना काफी महंगा और मुश्किल हो गया है।

आज क्या है भाव?

आज 11 मार्च 2026 को देश के अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम अलग-अलग हैं। ट्रांसपोर्ट और लोकल टैक्स की वजह से इनमें थोड़ा अंतर देखा जा रहा है। दिल्ली में यह 913 रुपये में मिल रहा है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 939 रुपये है। सबसे ज्यादा मार पटना के लोगों पर पड़ी है, जहां सिलेंडर की कीमत 1,002.50 रुपये तक पहुंच गई है। हैदराबाद में भी यह 965 रुपये के करीब बिक रहा है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख