return to news
  1. अगले हफ्ते कमाई का बड़ा मौका! बाजार में आ रहे हैं 5 बड़े आईपीओ, देखें लिस्ट

मार्केट न्यूज़

अगले हफ्ते कमाई का बड़ा मौका! बाजार में आ रहे हैं 5 बड़े आईपीओ, देखें लिस्ट

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड August 07, 2026, 15:59 IST

सारांश

अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है। शेयर बाजार में 5 नए मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। इनमें धूत ट्रांसमिशन, मोलबायो डायग्नोस्टिक्स, मिल्की मिस्ट, बिहारी लाल इंजीनियरिंग और शिपरॉकेट शामिल हैं।

5-mainboard-ipos-opening-next-week

अगले हफ्ते शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में 5 बड़े मेनबोर्ड आईपीओ दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर से बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली है। अगला हफ्ता शेयर बाजार के निवेशकों के लिए काफी एक्शन से भरा रहेगा। अगले हफ्ते कुल 5 मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इन कंपनियों में धूत ट्रांसमिशन, मोलबायो डायग्नोस्टिक्स, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड, बिहारी लाल इंजीनियरिंग और शिपरॉकेट शामिल हैं। इसके साथ ही SME सेगमेंट में शाम फोम, फैसिनेट टेक्सटाइल्स और प्रमोदिनी मेडिकेयर जैसी कंपनियों के इश्यू भी लाइव होंगे। दूसरी तरफ बाजार में कई नई कंपनियों की लिस्टिंग भी होने जा रही है, जिनमें आरडी इंडस्ट्रीज, लीप इंडिया, टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स, एजीयस टेक्नोलॉजीज, जीवी इलेक्ट्रिकल्स, अनाबिल वायर एंड इंजीनियरिंग, एलएपीएल ऑटोमोटिव और ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

धूत ट्रांसमिशन आईपीओ की पूरी डिटेल

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ कुल 3,067 करोड़ रुपये का है। इसमें 1,400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1,666.89 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के जरिए प्रमोटर मंगलम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स XV लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नया वायरिंग हार्नेस प्लांट लगाने और बिजनेस के फ्यूचर विस्तार के लिए करेगी। इस आईपीओ के एक लॉट में 17 शेयर रखे गए हैं। यह कंपनी ऑटोमोटिव स्विच, केबल, पावर कॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर्स बनाने का काम करती है।

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स आईपीओ में दांव लगाने का मौका

डायग्नोस्टिक्स क्षेत्र की कंपनी मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का आईपीओ भी 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने 768 रुपये से 807 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। 939.70 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, जबकि 739.70 करोड़ रुपये का OFS होगा। कंपनी जुटाए गए पैसों में से 106 करोड़ रुपये रिसर्च एंड डेवलपमेंट और नए ऑफिस स्पेस बनाने पर खर्च करेगी। इसके अलावा 72 करोड़ रुपये नए प्लांट और मशीनरी खरीदने में लगाए जाएंगे। यह कंपनी कोविड, टीबी और एचआईवी जैसी 30 बीमारियों की जांच से जुड़े मॉलिक्यूलर टेस्ट की सुविधा देती है।

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड आईपीओ की जानकारी

डेयरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का आईपीओ 11 अगस्त से 13 अगस्त तक खुला रहेगा। इसके लिए 133 रुपये से 140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। 1,553 करोड़ रुपये के इस इश्यू में 1,428 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 125 करोड़ रुपये का OFS शामिल है। प्रमोटर अनिता एस और सतीशकुमार टी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। कंपनी इस रकम से कर्ज चुकता करेगी और अपने पेरुंदुरई प्लांट का विस्तार करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपनी कोल्ड-चेन कैपेसिटी को भी बढ़ाएगी।

इंजीनियरिंग कास्टिंग्स बनाने वाली कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग का आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 271 रुपये से 285 रुपये प्रति शेयर है और कंपनी 301.62 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 93 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 208.62 करोड़ रुपये का OFS शामिल है। इसके अलावा टेमासेक समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट का आईपीओ भी 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 92 रुपये से 97 रुपये प्रति शेयर है और एक लॉट में 154 शेयर हैं। 1,617.48 करोड़ रुपये के इस इश्यू में 885.50 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। कंपनी इसका इस्तेमाल मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में करेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख