return to news
  1. Kusumgar IPO: दूसरे दिन भी निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, अब तक 10.25 गुना सब्सक्राइब

मार्केट न्यूज़

Kusumgar IPO: दूसरे दिन भी निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, अब तक 10.25 गुना सब्सक्राइब

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 09, 2026, 14:59 IST

सारांश

Kusumgar इंजीनियर्ड सिंथेटिक फैब्रिक यानी वोवन, कोटेड और लैमिनेटेड फैब्रिक बनाती है। कंपनी के पास 1,000 से ज्यादा फैब्रिक कॉन्फिगरेशन (SKU) हैं। इसके उत्पाद एयरोस्पेस और डिफेंस, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल, आउटडोर और लाइफस्टाइल जैसे कई सेक्टरों में इस्तेमाल होते हैं।

Kusumgar IPO

Kusumgar इस IPO के जरिए ₹650 करोड़ जुटाना चाहती है।

Kusumgar के IPO में आज 09 जुलाई को भी निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह पब्लिक इश्यू 10.25 गुना सब्सक्राइब हो गया है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इसे कुल 11,75,10,120 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1,14,68,094 शेयर हैं। अब तक सबसे ज्यादा निवेश नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) की कैटेगरी में आया है। निवेशकों के पास इसमें 10 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹398 से ₹419 प्रति शेयर तय किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Kusumgar IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 1.67 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 27.05 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 8.07 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 3.29 गुना
  • टोटल- 10.25 गुना
  • (09 Jul 2026 | 02:51:00 PM)

650 करोड़ रुपये है Kusumgar IPO का साइज

Kusumgar के आईपीओ में रिटेल निवेशकों को कम से कम 35 शेयर (1 लॉट) के लिए आवेदन करना होगा। अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट खरीदने के लिए ₹14,665 का निवेश करना पड़ेगा। Kusumgar इस IPO के जरिए ₹650 करोड़ जुटाना चाहती है। यह पूरा इश्यू 1.55 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल के रूप में है। इसमें प्रमोटर सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर, सपना सिद्धार्थ कुसुमगर और सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर HUF अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

IPO से पहले प्रमोटर्स के पास कंपनी की 90.48% हिस्सेदारी है। IPO से मिलने वाला पूरा पैसा शेयर बेच रहे प्रमोटर्स के पास जाएगा। ऐसे में इस इश्यू का उद्देश्य कंपनी के विस्तार के लिए पूंजी जुटाना नहीं, बल्कि प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कम करना है।

Kusumgar का कारोबार

Kusumgar इंजीनियर्ड सिंथेटिक फैब्रिक यानी वोवन, कोटेड और लैमिनेटेड फैब्रिक बनाती है। कंपनी के पास 1,000 से ज्यादा फैब्रिक कॉन्फिगरेशन (SKU) हैं। इसके उत्पाद एयरोस्पेस और डिफेंस, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल, आउटडोर और लाइफस्टाइल जैसे कई सेक्टरों में इस्तेमाल होते हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की करीब 60% आय भारत से और 40% आय विदेशों से आई।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय घटकर ₹711.78 करोड़ रह गई, जो पिछले साल ₹790.21 करोड़ थी। इसी दौरान शुद्ध मुनाफा 12% घटकर ₹98.2 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले ₹111.99 करोड़ था। यानी पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में गिरावट दर्ज की गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख