return to news
  1. Jio Platforms का IPO कुछ घंटों में ही पूरी तरह भरा, अब तक QIBs ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी

मार्केट न्यूज़

Jio Platforms का IPO कुछ घंटों में ही पूरी तरह भरा, अब तक QIBs ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 21, 2026, 11:09 IST

सारांश

जियो प्लेटफॉर्म्स के इश्यू में 27 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं। कंपनी कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ और रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए ₹2500 करोड़ के शेयर आरक्षित कर रही है। कर्मचारियों को अंतिम इश्यू प्राइस पर प्रति शेयर ₹54 की छूट भी मिलेगी।

Jio Platforms

Jio Platforms IPO: देशभर में 5जी नेटवर्क और डिजिटल सेवाएं जियो प्लेटफॉर्म्स की प्रमुख ताकत हैं।

Jio Platforms के IPO को आज 21 अक्टूबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज यह पब्लिक इश्यू खुलते ही कुछ घंटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय तक यह 1.18 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इसे 23,40,42,288 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 19,75,25,934 शेयर थे। BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अब तक सबसे ज्यादा दांव क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने लगाया है। कंपनी आईपीओ के जरिए कुल 30213 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 23 अक्तूबर तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ के लिए ₹1065-₹1119 का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Jio Platforms IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 3.77 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.30 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.28 गुना
  • एम्प्लॉयी रिजर्व्ड- 0.67 गुना
  • रिजर्वेशन पोर्शन शेयरहोल्डर- 0.52 गुना
  • टोटल- 1.18 गुना
  • (21 Oct 2026 | 11:00:00 AM)

Jio Platforms IPO के बारे में

जियो प्लेटफॉर्म्स के इश्यू में 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ और रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए ₹2500 करोड़ के शेयर आरक्षित रखेगी। कर्मचारियों को अंतिम इश्यू प्राइस पर प्रति शेयर ₹54 की छूट भी मिलेगी।

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी टेलीकॉम सब्सिडियरी के कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इससे कंपनी के ब्याज खर्च में कमी आने और वित्तीय स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। निवेशक इसमें 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। आईपीओ के तहत मिलने वाले शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर तक फाइनल होने की संभावना है। कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट होने प्रस्तावित हैं। निवेशकों को अलॉटमेंट के बाद पता चलेगा कि उन्हें कितने शेयर मिले हैं।

Jio Platforms का बिजनेस

जियो प्लेटफॉर्म्स केवल मोबाइल नेटवर्क तक सीमित नहीं है। इसका कारोबार ब्रॉडबैंड, डिजिटल एंटरटेनमेंट, क्लाउड, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी सेवाओं तक फैला है। कंपनी ने किफायती टेलीकॉम सेवाओं के जरिए भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

देशभर में 5जी नेटवर्क और डिजिटल सेवाएं जियो प्लेटफॉर्म्स की प्रमुख ताकत हैं। कंपनी का EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2023-24 के 50.16% से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 51.91% हो गया। कंपनी की तकनीकी क्षमता, नेटवर्क और कारोबारी विस्तार भी अहम है। इसके साथ ही विकास की संभावनाओं और कमाई बढ़ाने की क्षमता पर एक्सपर्ट्स सकारात्मक नजर आ रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख