return to news
  1. Jio Platforms के IPO पर आया बड़ा अपडेट, कंपनी मई में कर सकती है आवेदन

मार्केट न्यूज़

Jio Platforms के IPO पर आया बड़ा अपडेट, कंपनी मई में कर सकती है आवेदन

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 18:30 IST

सारांश

Jio Platforms IPO: इस आईपीओ के जरिए कंपनी अपने लेटेस्ट ग्रोथ डेटा दिखाना चाहती है, जैसे कि नए यूजर्स कितने जुड़े और प्रति यूजर औसत कमाई (ARPU) कितनी है। इससे निवेशकों को कंपनी में निवेश करने का भरोसा बढ़ सकता है।

Jio Platforms IPO

Jio Platforms IPO: अगर यह IPO आता है, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है।

Reliance Industries (RIL) अब अपनी टेलीकॉम और डिजिटल यूनिट Jio Platforms का IPO लाने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मई में IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल कर सकती है। पहले कंपनी मार्च के अंत तक यह फाइलिंग करना चाहती थी, लेकिन ईरान से जुड़े युद्ध के कारण बाजार में गिरावट आ गई थी, इसलिए प्लान थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया। यहां बताना जरूरी है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले RIL ग्रुप की ओर से IPO पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ

रिपोर्ट के मुताबिक अब कंपनी पूरे वित्त वर्ष (मार्च तक) के फाइनेंशियल आंकड़े शामिल करना चाहती है, जिससे निवेशकों को कंपनी की लेटेस्ट स्थिति समझने में आसानी होगी। अगर यह IPO आता है, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। खास बात यह भी है कि करीब 20 साल बाद रिलायंस ग्रुप की किसी बड़ी कंपनी का IPO आएगा।

इस IPO के जरिए कंपनी अपने लेटेस्ट ग्रोथ डेटा दिखाना चाहती है, जैसे कि नए यूजर्स कितने जुड़े और प्रति यूजर औसत कमाई (ARPU) कितनी है। इससे निवेशकों को कंपनी में निवेश करने का भरोसा बढ़ सकता है।

19 बैंकों को किया गया शामिल

ब्लूमबर्ग के अनुसार, Reliance ने पिछले महीने अपने IPO की तैयारी शुरू कर दी थी, और इश्यू को मैनेज करने के लिए कुल 19 बैंकों को शामिल किया। ब्लूमबर्ग ने बताया कि एडवाइजरी पोजीशन के लिए चुने गए बैंकों में Kotak Mahindra Capital Co., Morgan Stanley, Goldman Sachs Group, JM Financial, Bank of America Corp., HSBC Holdings, और Citigroup शामिल हैं।

Q3 में Jio का प्रदर्शन

पिछली दिसंबर तिमाही में Jio Platform का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 12.7% बढ़कर ₹37,262 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 11.2% बढ़कर ₹7629 करोड़ हो गया। कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर 16.4% बढ़कर ₹19,303 करोड़ हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख