return to news
  1. Stock Market: बेहतर Q4 नतीजों से बाजार में बहार, इन फैक्टर्स ने भी बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: बेहतर Q4 नतीजों से बाजार में बहार, इन फैक्टर्स ने भी बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 29, 2026, 10:40 IST

सारांश

Stock Market: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के शेयरों में आज 29 अप्रैल को 4 फीसदी तक की तेजी नजर आ रही है। इसके अलावा जोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal में भी करीब 4 फीसदी की बढ़त थी।

Stock market

Stock market: शेयर बाजार में तेजी की एक और वजह वैल्यू बाइंग भी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 29 अप्रैल को शानदार तेजी नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय BSE Sensex में 765 अंकों की बढ़त थी और यह 77,651.88 के स्तर तक पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 240 अंक बढ़कर 24,237 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। मारुति सुजुकी समेत कुछ कंपनियों ने बेहतर Q4 नतीजे जारी किए हैं। इसके चलते आज इन शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Maruti Suzuki, Eternal जैसे शेयरों में तेजी

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के शेयरों में आज 29 अप्रैल को 4 फीसदी तक की तेजी नजर आ रही है। इसके अलावा जोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal में भी करीब 4 फीसदी की बढ़त थी। Bandhan Bank का शेयर तो 10 फीसदी तक उछल गया। इन तीनों कंपनियों ने 28 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। अच्छे नतीजों से मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में तेजी की एक और वजह वैल्यू बाइंग भी है। अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते शेयर बाजार में पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है। यह जंग फरवरी के आखिरी महीने में शुरू हुई थी, जिसके बाद से बाजार करीब 12 फीसदी टूट चुका था। इसके बाद बाजार में तेजी तो आई है लेकिन यह अभी भी पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाया है। पिछले 6 महीने की बात करें तो Sensex करीब 9 फीसदी नीचे है। ऐसे में मौका मिलते ही निवेशक वैल्यू बाइंग कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों से सपोर्ट

शेयर बाजार को आज एशियाई बाजारों से सपोर्ट मिल रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का SSE कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके चलते भारतीय शेयर बाजार का सेंटीमेंट भी बेहतर हुआ है।

Nifty Auto समेत लगभग सभी सेक्टर्स में खरीदारी

आज के कारोबार में NSE पर लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर करते दिखे। निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी है और यह करीब 2.50 फीसदी उछल गया। इसके अलावा निफ्टी IT, FMCG, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त नजर आई। इन सभी सेक्टर्स ने आज बाजार को ऊपर खींच लिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख