return to news
  1. साल 2026 में अब तक 26 कंपनियों का आया आईपीओ, जुटाए गए 27,000 करोड़ रुपये

मार्केट न्यूज़

साल 2026 में अब तक 26 कंपनियों का आया आईपीओ, जुटाए गए 27,000 करोड़ रुपये

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 16, 2026, 18:56 IST

सारांश

2025 में 103 आईपीओ लाए गए थे, जिसमें कुल मिलाकर 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए। यह राशि 2024 में 90 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 1.6 लाख करोड़ और 2023 में 57 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 49,436 करोड़ से कहीं अधिक थीं।

IPO 2026

IPO 2026: प्राइमरी मार्केट में जल्द ही एक्टिविटी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

भारत के प्राइमरी मार्केट में साल 2026 में अब तक 23 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 27000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जुटाई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ‘इक्विरस कैपिटल’ की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले 2025 में 103 आईपीओ लाए गए थे, जिसमें कुल मिलाकर 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए। यह राशि 2024 में 90 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 1.6 लाख करोड़ और 2023 में 57 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 49,436 करोड़ से कहीं अधिक थीं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन कंपनियों के आने वाले हैं आईपीओ

प्राइमरी मार्केट में जल्द ही एक्टिविटी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। बीमा टेक कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस और आभूषण क्षेत्र की कंपनी एडविट ज्वेल्स इस महीने अपने आईपीओ लेकर आने वाली हैं। इसके अलावा, क्रूज पर्यटन क्षेत्र की कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड भी इसी महीने अपना पहला आईपीओ ला सकती है।

टर्टलमिंट का आईपीओ 19 जून और एडविट ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को खुलेगा। वहीं, एनएसई के इस सप्ताह सेबी के पास पब्लिक इश्यू के लिए अपने शुरुआती कागजात दाखिल करने की उम्मीद है।

क्विक कॉमर्स सेक्टर की कंपनी Zepto और देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी SBI म्यूचुअल फंड भी अगले महीने आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इस महीने CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज और हेक्सागन न्यूट्रिशन अपने आईपीओ पहले ही जारी कर चुकी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 तक मुख्य एक्सचेंज में लिस्ट होने के लिए 236 आईपीओ प्रस्ताव कई चरणों में लंबित हैं। इनमें 163 प्रस्तावों को सेबी की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि 73 प्रस्ताव नियामकीय टिप्पणियों की प्रतीक्षा में हैं।

इक्विरस कैपिटल के अनुसार, 25 सितंबर 2025 को आईपीओ गतिविधियां अपने चरम पर थी, जब एक ही दिन में 25 आईपीओ में आए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में अब तक केवल चार आईपीओ आए हैं, जिनके जरिये 2,422 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इसके मुकाबले पहली तिमाही में 19 आईपीओ से 24,772 करोड़ रुपये और 2025 की चौथी तिमाही में 30 आईपीओ से 91,058 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख