return to news
  1. PM Kisan 23वीं किस्तः इसी महीने की किस तारीख को आएगा पात्र किसानों के खाते में ₹2000, यहां हर डीटेल

बिजनेस न्यूज़

PM Kisan 23वीं किस्तः इसी महीने की किस तारीख को आएगा पात्र किसानों के खाते में ₹2000, यहां हर डीटेल

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 16, 2026, 16:29 IST

सारांश

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में 23वीं किस्त 20 जून 2026 को ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है।

पीएम किसान सम्मान निधि

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त कब आएगी? (Photo: Shutterstock)

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में 23वीं किस्त के तौर पर 2000 रुपये 20 जून 2026 को ट्रांसफर किए जाएंगे। पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इसका ऐलान किया गया है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

देश के सीमांत और छोटे किसान परिवारों की वित्तीय सहायता के लिए यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है। यह योजना दिसंबर 2018 से शुरू हुई थी। इस योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों के परिवार को सरकार की ओर से हर साल वित्तीय सहायता के तौर पर 6000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना के तहत साल भर में 2000 रुपये की तीन किस्तों में पात्र किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए यह रकम ट्रांसफर की जाती है। पीएम किसान रजिस्टर्ड किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।

इस योजना के तहत कौन से लोग नहीं उठा सकते हैं लाभ?

सभी संस्थागत भूमि धारक।

किसान परिवार जो निम्न श्रेणियों में से एक या एक से अधिक हैं।

संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक।

पूर्व और वर्तमान मंत्रियों / राज्य मंत्रियों और लोक सभा / राज्यसभा / राज्य विधानसभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व / वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।

केंद्रीय / राज्य सरकार के मंत्रालयों / कार्यालयों / विभागों और इसकी फील्ड इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रम और संलग्न कार्यालय / स्वायत्त संस्थान और सरकार के अधीन स्थानीय निकाय के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)

सभी सुपरनेचुरल / रिटायर्ड पेंशनर्स जिनकी मासिक पेंशन रु। 10,000 / - अधिक है (उपरोक्त श्रेणी के मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)

अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले सभी व्यक्ति

डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत होते हैं और अभ्यास करते हैं।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख