return to news
  1. Infosys Q4 Results: नेट प्रॉफिट में 21% का जबरदस्त उछाल, 25 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी

मार्केट न्यूज़

Infosys Q4 Results: नेट प्रॉफिट में 21% का जबरदस्त उछाल, 25 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 23, 2026, 17:28 IST

सारांश

Infosys ने अपने शेयरधारकों के लिए 25 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 1242.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।

शेयर सूची

Infosys

Infosys ने तिमाही नतीजों के साथ ही अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा भी दिया है।

Infosys Q4 Results: दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 7,033 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 25 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 1242.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys का रेवेन्यू 13% बढ़ा

Infosys के ऑपरेशंस से होने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 13.4% बढ़कर ₹46,402 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹40,925 करोड़ था। पिछली दिसंबर तिमाही की तुलना में इसमें 2% की बढ़ोतरी हुई। Infosys ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए स्थिर मुद्रा में 1.5% से 3.5% की रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान (गाइडेंस) दिया है। ऑपरेटिंग मार्जिन के लिए गाइडेंस 20% से 22% है। ये आंकड़े एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक हैं।

ऑपरेटिंग लेवल पर EBIT 9,743 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 16.6 प्रतिशत ज्यादा है। Infosys का चौथी तिमाही का EBIT मार्जिन पिछली तिमाही के 18.4 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी हो गया।

Infosys हर शेयर पर देगी 25 रुपये का डिविडेंड

Infosys के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड का ऐलान भी किया है। 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹25 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है। फाइनल डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून, 2026 है। डिविडेंड का भुगतान 25 जून, 2026 को किया जाएगा।

Infosys के CEO ने नतीजों पर क्या कहा?

Infosys के CEO और MD Salil Parekh ने Q4 रिजल्ट पर कहा कि कंपनी ने FY26 में अच्छा और स्थिर प्रदर्शन किया है। कंपनी की ग्रोथ लगभग 3.1% रही, जो यह दिखाती है कि मुश्किल माहौल में भी बिजनेस ठीक चल रहा है। इसके साथ ही कंपनी को $14.9 बिलियन के बड़े-बड़े डील्स मिले, जिससे यह साफ है कि बड़ी कंपनियां Infosys पर भरोसा कर रही हैं और बड़े प्रोजेक्ट दे रही हैं।

उन्होंने आगे बताया कि कंपनी का AI (Artificial Intelligence) पर फोकस काफी मजबूत है। Infosys की AI सर्विसेस 6 अलग-अलग एरिया में काम कर रही हैं और मार्केट में इनकी डिमांड बढ़ रही है। साथ ही कंपनी ने कई बड़े AI पार्टनर्स के साथ मिलकर काम किया है, जिससे क्लाइंट्स को AI से असली फायदा मिल पा रहा है।

Parekh ने यह भी कहा कि Infosys का “AI First” अप्रोच और उसका खास प्लेटफॉर्म “Topaz Fabric” कंपनी को दूसरों से अलग बनाता है। इसकी वजह से क्लाइंट्स का भरोसा बढ़ रहा है और कंपनी को मार्केट में ज्यादा हिस्सेदारी (market share) हासिल करने का मौका मिल रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख