return to news
  1. Adani Energy Solutions Q4: नेट प्रॉफिट में 6% की बढ़ोतरी, रेवेन्यू भी 17% उछला

मार्केट न्यूज़

Adani Energy Solutions Q4: नेट प्रॉफिट में 6% की बढ़ोतरी, रेवेन्यू भी 17% उछला

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 23, 2026, 18:23 IST

सारांश

Adani Energy Solutions का रेवेन्यू भी मार्च तिमाही में 16.8 फीसदी बढ़कर 7,443 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की मार्च तिमाही में यह 6,374.6 करोड़ रुपये था। EBITDA की बात करें तो 4.7% घटकर ₹2145 करोड़ पर आ गया, जो पिछले साल ₹2251 करोड़ था।

शेयर सूची

Adani Energy Solutions

Adani Energy Solutions के शेयरों में आज 0.63 फीसदी की गिरावट आई है।

Adani Energy Solutions Q4 Results: अदानी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने आज 23 अप्रैल को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.7 फीसदी बढ़कर 683.8 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 647.2 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 0.63 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1361.60 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Energy Solutions का रेवेन्यू भी मार्च तिमाही में 16.8 फीसदी बढ़कर 7,443 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की मार्च तिमाही में यह 6,374.6 करोड़ रुपये था। EBITDA की बात करें तो 4.7% घटकर ₹2145 करोड़ पर आ गया, जो पिछले साल ₹2251 करोड़ था। इसके अलावा मार्जिन भी घटकर 28.8% रहा, जो पिछले साल 35.3 फीसदी था।

रेवेन्यू में बढ़ोतरी को सभी बिजनेस सेगमेंट में स्थिर ऑपरेशंस और ज्यादा SCA आय से मदद मिली। FY26 में ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹18,296 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 7.3% ज्यादा है। FY26 के दौरान Adani Energy Solutions ने अपना पूंजीगत खर्च बढ़ाकर ₹14232 करोड़ कर दिया, जबकि FY25 में यह ₹11444 करोड़ था। कंपनी ने पांच ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट चालू किए, जिनमें मुंबई HVDC प्रोजेक्ट, नॉर्थ करणपुरा ट्रांसमिशन (NKTL), खावड़ा फेज-II पार्ट-A, खावड़ा पूलिंग स्टेशन-1 और सांगोद ट्रांसमिशन शामिल हैं।

Adani Energy Solutions ने मुंबई के एडवांस्ड VSC-आधारित HVDC प्रोजेक्ट के चालू होने की जानकारी दी। इसे दुनिया का पहला कॉम्पैक्ट HVDC बताया गया है, जिससे मुंबई की ट्रांसमिशन क्षमता 1000 MW बढ़ गई है और यह बिजली की पीक डिमांड को पूरा करने में मदद करेगा। कंपनी ने 1 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाने का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जो बिजली वितरण के डिजिटल बदलाव के क्षेत्र में एक इंडस्ट्री बेंचमार्क बन गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख