return to news
  1. इंडिगो, इंफोसिस और मीशो समेत 55 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी Q1 नतीजे, पूरी लिस्ट यहां

मार्केट न्यूज़

इंडिगो, इंफोसिस और मीशो समेत 55 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी Q1 नतीजे, पूरी लिस्ट यहां

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 23, 2026, 09:09 IST

सारांश

आज 55 से ज्यादा कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के अपने पहले क्वार्टर यानी कि जून तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली हैं। इस लिस्ट में इंफोसिस, इंडिगो और मीशो जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

शेयर सूची

Q1 नतीजे

आज कौन-कौन सी कंपनियां जारी करेंगी FY27 के पहले क्वार्टर के नतीजे? (Photo: Shutterstock)

आज करीब 60 कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के अपने पहले क्वार्टर यानी कि जून तिमाही में होने वाली कमाई का लेखा-जोखा देने वाली हैं। इन दिनों कंपनियां जून क्वार्टर के वित्तीय नतीजे जारी कर रही हैं, और आज इस लिस्ट में इंफोसिस, इंडिगो, मीशो, इंडोसोलर, सिप्ला जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं। ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में भी आज हलचल दिखने की उम्मीद है। इनमें डिजिटल सर्विस और कंसल्टिंग कंपनी इंफोसिस, इंडिगो की ऑपरेटर इंटरग्लोब एविएशन, मेडिसिन कंपनी सिप्ला, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो, एग्रोकेमिकल कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल, फाइनेंशियल सर्विस फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट और ग्लोबल ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स जैसे नाम शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT सॉल्यूशन प्रोवाइडर एमफैसिस, जनरल इंश्योरेंस कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, क्रूड ऑयल रिफाइनर चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, बेवरेज कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स, AI कंसल्टिंग फर्म फ्रैक्चरल एनालिटिक्स, डायमंड और जेमस्टोन सर्टिफायर इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, रिटेल और इंस्टीट्यूशनल ब्रोकिंग हाउस IIFL कैपिटल सर्विसेज, मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आइनॉक्स, डायग्नोस्टिक चेन थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज और रियल एस्टेट डेवलपर महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स जैसी कंपनियां भी 23 जुलाई यानी कि आजो अपनी कमाई की डीटेल्स जारी करेंगी।

आज Q1 नतीजे जारी करने वाली कंपनियों की लिस्ट

इंफोसिस

इंटरग्लोब एविएशन

सिप्ला

मीशो

कोरोमंडल इंटरनेशनल

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

विशाल मेगा मार्ट

सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स

एमफैसिस

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स

फ्रैक्टल एनालिटिक्स

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज

IIFL कैपिटल सर्विसेज

पीवीआर आइनॉक्स

सायिएंट

थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज

महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स

इंडियाबुल्स

शेषासाई टेक्नोलॉजीज

फिनोटेक्स केमिकल

गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स

नोवार्टिस इंडिया

रूट मोबाइल

NIIT लर्निंग सिस्टम्स

रामको सिस्टम

ओरिएंट सीमेंट

सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेज

स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंशियल

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

इंडोसोलर

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक

कंट्रोल प्रिंट

जीआरपी

प्राइम सिक्योरिटीज

केल्टन टेक सॉल्यूशंस

हिंदुस्तान कम्पोजिट्स

साइबरटेक सिस्टम्स एंड सॉफ्टवेयर

सूरज

3आई इंफोटेक

तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज

एमबीएल इंफ्रास्ट्रक्चर

शेमारू एंटरटेनमेंट

कनोरिया एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर

क्राउन लिफ्टर्स

डाचेपल्ली पब्लिशर्स

फर्वेंट सिनर्जीज

बनारस बीड्स

ग्रोवी इंडिया

मालू पेपर मिल्स

जामश्री रियल्टी

होमरे

आईईसी एजुकेशन

भारत भूषण फाइनेंस एंड कमोडिटी ब्रोकर्स

मिहिका इंडस्ट्रीज

सिटी पोर्ट फाइनेंशियल सर्विसेज

कुबेर उद्योग

इससे पहले 22 जुलाई यानी कि बुधवार को जिन प्रमुख कंपनियों के नतीजे जारी किए, उनमें Adani Power, Nestle India, Eternal, Adani Green Energy, Bharat Petroleum Corporation (BPCL), JSW Energy और Oracle Financial Services Software शामिल हैं। अडानी पावर ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025 की जून तिमाही में ₹4,806 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बताया। यह पिछले साल की इसी अवधि के ₹3,384.86 करोड़ से 41.98% ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 33.97% बढ़कर ₹18,902 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹14,109 करोड़ था।

अप्रैल-जून तिमाही में अदाणी ग्रीन एनर्जी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 19.30% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹983 करोड़ हो गया है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में ₹824 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी ने जून तिमाही में 4431 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के 3,800 करोड़ रुपये से 16.6% ज्यादा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख