मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड October 16, 2026, 07:52 IST
सारांश
HD Fire Protect IPO को 131.73 गुना सब्सक्राइब किया गया था। 15 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:54:47 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 30.55 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 256.65 गुना और NII कैटेगरी में 203.21 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे करें चेक?
एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 15 अक्टूबर यानी कि गुरुवार को बंद हो गया था और अब जिन निवेशकों ने इस आईपीओ में दांव लगाया है, उन्हें इसके अलॉटमेंट का बेसब्री से इंतजार है। आज एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस फाइनलाइज हो जाएगा और साथ ही इसका भी फैसला हो जाएगा कि आपने अगर इसमें दांव लगाया है, तो आपके खाते में शेयर आएंगे या फिर आपके हाथ निराशा लगेगी। अलॉटमेंट स्टेटस देर रात तक फाइनलाइज हो जाएगा। जबकि इसके शेयरों की एनएसई और बीएसई पर लिस्टिंग 21 अक्टूबर को होनी है। एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ का सब्सक्रिप्शन अच्छा रहा था, ऐसे में निवेशकों को लिस्टिंग गेन की उम्मीद नजर आ रही है।
कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन स्टेटस?
एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ को 131.73 गुना सब्सक्राइब किया गया था। 15 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:54:47 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 30.55 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 256.65 गुना और NII कैटेगरी में 203.21 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
अगर आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस पता करना चाहते हैं, तो बीएसई, एनएसई और केफिनटेक पर इन आसान से स्टेप्स में आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस पता कर सकते हैं-
इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।
इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
क्या करती है कंपनी कितना बड़ा है बिजनेस?
HD Fire Protect की शुरुआत 1990 में एक पार्टनरशिप फर्म के रूप में हुई थी। कंपनी को 1997 में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तौर पर शामिल किया गया। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में स्प्रिंकलर, डिल्यूज वॉल्व, फोम आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम, मॉनिटर नोजल, गैस सप्रेशन सिस्टम और कस्टमाइज्ड फायर प्रोटेक्शन सिस्टम शामिल हैं। कंपनी की महाराष्ट्र के जलगांव और ठाणे में दो मैनुफैक्चरिंग सुविधाएं हैं। फाइनेंशियल ईयर 2026 में इसने 2,066 ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट्स सप्लाई किए। कंपनी के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2026 तक इसके प्रोडक्ट्स 90 से ज्यादा देशों में पहुंच चुके थे। सितंबर 2026 तक कंपनी के पास 21 UL लिस्टेड और 87 FM अप्रूव्ड प्रोडक्ट सर्टिफिकेशन थे।
आरएचपी के मुताबिक कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2024 में करीब 369.86 करोड़ रुपये से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 2025 में 428.43 करोड़ रुपये और फाइनेंशियल ईयर 2026 में 485.41 करोड़ रुपये हो गया। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का शुद्ध लाभ करीब 116.79 करोड़ रुपये रहा, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2025 में यह लगभग 109.72 करोड़ रुपये था। ये आंकड़े बताते हैं कि कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, निवेश से पहले कैश फ्लो, मार्जिन, वर्किंग कैपिटल और वैल्यूएशन पर भी ध्यान देना जरूरी है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख