return to news
  1. Hindustan Zinc Q4: 24 अप्रैल को होने वाली है बोर्ड मीटिंग, नतीजों के अलावा डिविडेंड पर भी होगा फैसला

मार्केट न्यूज़

Hindustan Zinc Q4: 24 अप्रैल को होने वाली है बोर्ड मीटिंग, नतीजों के अलावा डिविडेंड पर भी होगा फैसला

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 13:47 IST

सारांश

Hindustan Zinc ने यह भी बताया कि इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत 1 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक ट्रेडिंग विंडो बंद रहेगी, यानी इस दौरान कंपनी के अंदरूनी लोग शेयर खरीद-बिक्री नहीं कर सकते।

शेयर सूची

Hindustan Zinc

Hindustan Zinc दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जिंक प्रोड्यूसर कंपनी है।

Hindustan Zinc के बोर्ड की मीटिंग शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को होगी। इसमें मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही कंपनी अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी कर सकती है। इस बीच आज Hindustan Zinc के शेयरों में 1.24 फीसदी की तेजी नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 595.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Hindustan Zinc ने फाइलिंग में दी जानकारी

Hindustan Zinc ने यह भी बताया कि इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत 1 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक ट्रेडिंग विंडो बंद रहेगी, यानी इस दौरान कंपनी के अंदरूनी लोग शेयर खरीद-बिक्री नहीं कर सकते।

हिंदुस्तान जिंक को हाल ही में राजस्थान में झंडावाली-सतीपुरा पोटाश और हैलाइट ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। यह कंपनी के लिए खनिज विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा कंपनी ने Tata Steel के साथ साझेदारी भी की है। इसका मकसद EcoZen नाम के लो-कार्बन जिंक का इस्तेमाल बढ़ाना है, जो स्टील बनाने में काम आता है।

Hindustan Zinc का कारोबार

Hindustan Zinc दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जिंक प्रोड्यूसर कंपनी है। यह Vedanta Limited की सब्सिडियरी है, जिसमें वेदांता की करीब 65% हिस्सेदारी है, जबकि भारत सरकार के पास लगभग 29.5% हिस्सा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख