return to news
  1. RIL Q4 Results Preview: 24 अप्रैल को आएंगे देश की सबसे बड़ी कंपनी के नतीजे, क्या है उम्मीदें और कौन से फैक्टर्स होंगे अहम?

मार्केट न्यूज़

RIL Q4 Results Preview: 24 अप्रैल को आएंगे देश की सबसे बड़ी कंपनी के नतीजे, क्या है उम्मीदें और कौन से फैक्टर्स होंगे अहम?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 12:27 IST

सारांश

एक्सपर्ट्स का कहना है कि RIL का ऑयल-टू-केमिकल (O2C) और रिटेल बिजनेस थोड़ा कमजोर रह सकता है, जबकि टेलीकॉम बिजनेस (जियो) स्थिर प्रदर्शन कर सकता है। कुल मिलाकर कंपनी की कमाई ₹2.7 लाख करोड़ से ₹2.8 लाख करोड़ के बीच रह सकती है।

शेयर सूची

RIL

Reliance Industries Q4: एक्सपर्ट्स का कहना है कि RIL के नतीजे ज्यादा खास रहने की उम्मीद नहीं है।

RIL Q4 Results Preview: मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) तिमाही नतीजों के ऐलान के लिए तैयार है। कंपनी 24 अप्रैल 2026 को FY26 की मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि RIL के नतीजे ज्यादा खास रहने की उम्मीद नहीं है। RIL के शेयरों में आज 0.71 फीसदी की तेजी है और यह 1363.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 18.44 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RIL के नतीजों को लेकर क्या है उम्मीदें

एक्सपर्ट्स का कहना है कि RIL का ऑयल-टू-केमिकल (O2C) और रिटेल बिजनेस थोड़ा कमजोर रह सकता है, जबकि टेलीकॉम बिजनेस (जियो) स्थिर प्रदर्शन कर सकता है। कुल मिलाकर कंपनी की कमाई ₹2.7 लाख करोड़ से ₹2.8 लाख करोड़ के बीच रह सकती है, जो सालाना आधार पर करीब 10% तक बढ़ोतरी दिखाती है।

हालांकि EBITDA लगभग फ्लैट यानी बिना ज्यादा बदलाव के ₹44,000–45,000 करोड़ के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं मुनाफा ₹16,200 करोड़ से ₹18,470 करोड़ के बीच रह सकता है, जो पिछले साल के मुकाबले 17% तक कम हो सकता है। इसका मुख्य कारण O2C बिजनेस में दबाव और मार्जिन में गिरावट है।

इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

निवेशकों की नजर खास तौर पर इस बात पर रहेगी कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर रिफाइनिंग मार्जिन पर कितना पड़ा, जियो का ARPU (प्रति यूजर कमाई) और यूजर बेस कितना बढ़ा, और रिटेल बिजनेस में मार्जिन सुधर रहा है या नहीं।

Reliance Industries के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले 1 महीने में RIL के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 6 फीसदी गिरा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 13 फीसदी टूट चुके हैं। पिछले एक साल में इसने महज 5 फीसदी का रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख