मार्केट न्यूज़
.png)
6 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 18:58 IST
सारांश
आज नतीजे जारी करने वाली अन्य कंपनियों में Oracle Financial Services Software,Tata Communications, L&T Technology Services, Maharashtra Scooters, Delta Corp और Prizor Viztech भी शामिल हैं।

आज Bharat Coking Coal और Havells India जैसी बड़ी कंपनियों के भी तिमाही नतीजे आने वाले हैं।
इसके अलावा आज नतीजे जारी करने वाली अन्य कंपनियों में Oracle Financial Services Software,Tata Communications, L&T Technology Services, Maharashtra Scooters, Delta Corp और Prizor Viztech भी शामिल हैं। यहां आज के तिमाही नतीजों से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
Tata Communications ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में तिमाही आधार पर 27.93% की गिरावट दर्ज की और यह ₹263.25 करोड़ रहा। इसी वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह ₹365.28 करोड़ था। कंपनी के ऑपरेशंस से होने वाले रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 5.9% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹6554.15 करोड़ हो गया। Q3 FY26 में यह ₹6188.97 करोड़ था। टाटा कम्युनिकेशंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹17.50 का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की।
Trent ने भविष्य में ₹2500 करोड़ तक फंड जुटाने की भी अनुमति ली है। यह पैसा कंपनी नए शेयर जारी करके (राइट्स इश्यू या अन्य तरीकों से) जुटा सकती है, लेकिन इसके लिए भी जरूरी मंजूरी ली जाएगी और समय बाद में तय होगा।
Trent ने बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। कंपनी 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर देगी, यानी अगर आपके पास 2 शेयर हैं तो आपको 1 फ्री शेयर मिलेगा। यह भी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर है और इसकी रिकॉर्ड डेट बाद में बताई जाएगी।
कंपनी ने कहा है कि अगर बोनस शेयर जारी होते हैं, तो कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। इसलिए प्रति शेयर मिलने वाला डिविडेंड उसी हिसाब से थोड़ा कम (एडजस्ट) किया जा सकता है, ताकि कुल भुगतान संतुलित रहे।
Trent ने ₹1 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹6 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यानी यह 600% डिविडेंड है। लेकिन यह डिविडेंड तभी मिलेगा जब शेयरहोल्डर्स AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) में इसे मंजूरी देंगे। अगर मंजूरी मिल जाती है, तो AGM खत्म होने के तीसरे दिन के बाद डिविडेंड का पैसा दिया जाएगा।
टाटा ग्रुप की कंपनी Trent ने FY26 की मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 400 करोड़ रुपये हो गया।
इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना 19 फीसदी बढ़कर 5028 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 6 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।
SBI Life Insurance का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) मार्च तिमाही में 1.09 फीसदी घटकर ₹804.64 करोड़ पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹813.51 करोड़ था।
Havells India ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 39.63% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर ₹723.06 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा ₹517.83 करोड़ था।
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹6 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है। यह वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान घोषित ₹4 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त है।
Tech Mahindra ने FY26 के लिए ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹36 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह सिफारिश आगामी AGM में मिलने वाली मंजूरी के अधीन है। अगर शेयरधारकों द्वारा इस फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी जाती है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 3 जुलाई, 2026 होगी।
दिग्गज IT कंपनी Tech Mahindra ने FY26 की मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की। इसका मुनाफा ₹1353.80 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1166.70 करोड़ था। पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 20.65% की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी ने चौथी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू में 12.64% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो एक साल पहले के ₹13,384 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹15,076.1 करोड़ हो गया। तिमाही आधार पर इसमें 4.74% की बढ़त हुई।
Trent के नतीजों पर आज निवेशकों की नजर टिकी हुई है। इसके अलावा कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड की सिफारिश पर भी विचार किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि बोर्ड आज बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी फैसला ले सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) 24 अप्रैल 2026 को FY26 की मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि RIL के नतीजे ज्यादा खास रहने की उम्मीद नहीं है। निवेशकों की नजर खास तौर पर इस बात पर रहेगी कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर रिफाइनिंग मार्जिन पर कितना पड़ा, जियो का ARPU (प्रति यूजर कमाई) और यूजर बेस कितना बढ़ा, और रिटेल बिजनेस में मार्जिन सुधर रहा है या नहीं।
Maharashtra Scooters का वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 92.23% घट गया है। कंपनी का मुनाफा एक साल पहले के ₹51.63 करोड़ के मुकाबले ₹4.01 करोड़ रहा।
SBI Life के शेयरों में भी आज बिकवाली का दबाव है और यह स्टॉक 1 फीसदी गिरकर 1888 रुपये के भाव पर आ गया है। कंपनी आज मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली है।
Tech Mahindra के शेयरों में आज बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। यह शेयर 5.34 फीसदी टूटकर 1420 रुपये के भाव पर आ गया है। कंपनी आज तिमाही नतीजे घोषित करने वाली है। शेयरों में गिरावट की एक वजह HCL Tech के कमजोर नतीजे हो सकते हैं। आज Nifty IT करीब 3.50 फीसदी लुढ़क गया है।
तिमाही नतीजों से पहले Trent के शेयरों में खरीदारी का माहौल है। यह स्टॉक BSE पर 0.32 फीसदी बढ़कर 4407.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़ रुपये है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख