return to news
  1. Q2 Results के बाद आज चमके Kalyan Jewellers के शेयर, 10% तक उछाल से निवेशक गदगद

मार्केट न्यूज़

Q2 Results के बाद आज चमके Kalyan Jewellers के शेयर, 10% तक उछाल से निवेशक गदगद

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 11, 2026, 09:39 IST

सारांश

आभूषण खुदरा विक्रेता कल्याण ज्वेलर्स इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 427 करोड़ रुपये हो गया।

शेयर सूची

ज्वेलरी स्टॉक

कल्याण ज्वेलर्स के वित्तीय नतीजों के बाद शेयरों में लगे पंख (Photo: Shutterstock)

देश की प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के दूसरे क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने मंगलवार यानी कि 10 नवंबर को तिमाही नतीजे घोषित किए। 10 नवंबर को शेयर मार्केट बंद था और जब आज शेयर मार्केट खुला तो कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों पर दमदार तिमाही नतीजों का असर साफ दिया। मार्केट खुलते ही कल्याण ज्वेलर्स के शेयर 10% तक चढ़ गए थे। 9:30 बजे के आस-पास शेयर करीब 9% यानी कि 55 रुपये के आस-पास चढ़कर 665 रुपये प्रति शेयर से ज्यादा पर ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या रहा Q2 नतीजों में?

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64% बढ़कर 427 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 260.51 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि दूसरी तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच कंपनी की परिचालन आय 32% बढ़कर 10,323 करोड़ रुपये हो गई। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में यह आंकड़ा 7,856 करोड़ रुपये था। इससे पता चलता है कि कंपनी के आभूषण कारोबार में ग्राहकों की मांग मजबूत बनी हुई है।

पहली छमाही में भी शानदार प्रदर्शन

कल्याण ज्वेलर्स ने चालू फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 48% बढ़कर 776 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में कंपनी ने 525 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

इसी तरह पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 38% बढ़कर 20,912 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में यह 15,125 करोड़ रुपये था। लगातार बढ़ते राजस्व और मुनाफे से कंपनी की कारोबारी मजबूती का पता चलता है।

त्योहारी सीजन से मिली कारोबार को मजबूती

कंपनी के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा कि मौजूदा त्योहारी तिमाही की शुरुआत काफी अच्छी रही है। खासतौर पर नवरात्रि और धनतेरस के दौरान बाजार में मांग और कारोबार की वृद्धि बेहतर रही। त्योहारों के दौरान सोने और आभूषणों की खरीदारी बढ़ने से कंपनी को फायदा मिला है।

भारत में नवरात्रि, धनतेरस और दिवाली जैसे अवसरों पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसके अलावा शादी-विवाह के सीजन में भी आभूषणों की मांग बढ़ती है। ऐसे में कंपनी को आने वाली तिमाहियों में भी कारोबार को लेकर सकारात्मक उम्मीदें हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories