return to news
  1. Vodafone Idea और Bharti Airtel में आज क्यों आई तेजी? बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले का दिखा असर

मार्केट न्यूज़

Vodafone Idea और Bharti Airtel में आज क्यों आई तेजी? बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले का दिखा असर

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 09, 2026, 11:31 IST

सारांश

सरकार ने 2012 में टेलीकॉम कंपनियों पर अतिरिक्त स्पेक्ट्रम इस्तेमाल करने के लिए OTSC लगाया था। यह शुल्क 2008 से लागू माना गया था, यानी इसे पिछली तारीख से वसूला जा रहा था। कंपनियों ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी।

Vodafone Idea

Vodafone Idea के लिए यह फैसला खास तौर पर अहम माना जा रहा है।

टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज तेजी नजर आ रही है। Bharti Airtel का शेयर करीब 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1835.85 रुपये के भाव पर पहुंच गया। इसके अलावा Vodafone Idea के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा उछलकर 14.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए। दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट का एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसमें कोर्ट ने सरकार द्वारा 2012 में लगाए गए वन टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज (OTSC) को रद्द कर दिया। इस खबर का असर शेयरों पर दिख रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है पूरा मामला?

सरकार ने 2012 में टेलीकॉम कंपनियों पर अतिरिक्त स्पेक्ट्रम इस्तेमाल करने के लिए OTSC लगाया था। यह शुल्क 2008 से लागू माना गया था, यानी इसे पिछली तारीख से वसूला जा रहा था। कंपनियों ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केंद्र सरकार यह साबित नहीं कर पाई कि इस शुल्क को पिछली तारीख से लागू करना क्यों जरूरी था। इसलिए अदालत ने OTSC की मांग को खारिज कर दिया और Bharti Airtel और Vodafone Idea द्वारा जमा कराई गई बैंक गारंटी वापस करने का भी निर्देश दिया।

दोनों कंपनियों को मिलेगी राहत

माना जा रहा है कि इस फैसले से दोनों कंपनियों को मिलाकर करीब 20,000 करोड़ रुपये की राहत मिल सकती है। हालांकि कंपनियों के हिस्से में कितनी-कितनी राहत आएगी, इसका सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।

Vodafone Idea के लिए यह फैसला खास तौर पर अहम माना जा रहा है क्योंकि कंपनी भारी कर्ज और स्पेक्ट्रम देनदारियों से जूझ रही है। हाल के महीनों में कंपनी ने लगातार तीन महीने नए ग्राहक जोड़े हैं और उसे कुछ क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड भी मिले हैं। इस राहत के बावजूद Vodafone Idea पर अभी भी 1.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की स्पेक्ट्रम देनदारी बनी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख