return to news
  1. Stock Market: इजरायल-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स से बाजार को सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: इजरायल-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स से बाजार को सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 09, 2026, 10:34 IST

सारांश

Stock Market: पिछले कुछ दिनों से पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन आज दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले रोकने की बात कही है। सीजफायर के संकेतों से बाजार ने राहत की सांस ली।

Stock Market

Stock Market: आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 09 जून को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 510 अंकों की तेजी देखी गई। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार जल्द ही नीचे भी आ गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex में करीब 150 अंकों की बढ़त थी और यह 73667.86 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 45 अंकों की तेजी रही और यह 23168.20 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ईरान और इजरायल के बीच टेंशन कम होने की उम्मीद

पिछले कुछ दिनों से पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन आज दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले रोकने की बात कही है। हालांकि, तेहरान ने चेतावनी दी कि अगर इज़राइल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह पर हमले जारी रखे, तो वे फिर से हमले शुरू कर देंगे। सीजफायर के संकेतों से बाजार ने राहत की सांस ली।

कच्चे तेल में गिरावट

आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात करें तो इसके भाव में 0.89 फीसदी की कमजोरी रही और यह 93.42 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। बता दें कि भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में तेल का भाव कम होना भारत के लिए अच्छी खबर है।

रुपये में रिकवरी

सोमवार की कमजोरी के बाद अब आज मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में शानदार रिकवरी दिख रही है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 24 से 33 पैसे की मजबूत बढ़त के साथ 95.48 के स्तर पर दिखा। मजबूत रुपये ने भी बाजार पर निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

बैंकिंग, फार्मा और रियल्टी शेयरों में तेजी

आज NSE पर ज्यादातर इंडेक्स में तेजी नजर आ रही है। निफ्टी फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। इसके अलावा निफ्टी ऑटो और FMCG में भी खरीदारी देखने को मिली। इन सभी सेक्टर्स ने शेयर बाजार में तेजी को सपोर्ट किया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख