return to news
  1. Zepto IPO कब आ रहा है, कितना होने वाला है इश्यू साइज? अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स में हर सवाल के जवाब

मार्केट न्यूज़

Zepto IPO कब आ रहा है, कितना होने वाला है इश्यू साइज? अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स में हर सवाल के जवाब

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 09, 2026, 09:21 IST

सारांश

Zepto IPO: जेप्टो के प्रमोटर, जिनमें को-फाउंडर आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा शामिल हैं, कंपनी के आगामी आईपीओ में अपनी इक्विटी का कोई भी हिस्सा नहीं बेचेंगे, जबकि शुरुआती संस्थागत और वेंचर कैपिटल निवेशक 11.35 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

जेप्टो आईपीओ

कब आ रहा है जेप्टो आईपीओ, कितना है इश्यू साइज?

क्विक कॉमर्स यूनिकॉर्न Zepto ने सोमवार को मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (Initial Public Offering, IPO) के तहत शेयरों के फ्रेश इश्यू के जरिए 8,010 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए। अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) के मुताबिक, फ्रेश इश्यू के साथ-साथ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 11.35 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (Offer for sale, OFS) भी होगा। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कुल इश्यू का साइज लगभग 11,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जेप्टो द्वारा जुलाई में आईपीओ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

FY26 के Q4 में कंपनी का प्रदर्शन?

जेप्टो ने 31 मार्च, 2026 को खत्म तिमाही के लिए अपने शुद्ध घाटे में कमी दर्ज की है, जो फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही में 1,831.91 करोड़ रुपये से घटकर 1,538.67 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सोमवार को सेबी के पास दाखिल किए गए यूडीआरएचपी के मुताबिक पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए जेप्टो का घाटा बढ़कर 5,905.19 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह घाटा 4,699.71 करोड़ रुपये था। जेप्टो का ऑपरेटिंग रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2026 की चौथी तिमाही में 75.26% बढ़कर 7,497.64 करोड़ रुपये हो गया, जो फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही में 4,278.06 करोड़ रुपये था।

Zepto OFS को लेकर क्या हैं अपडेट्स?

जेप्टो के प्रमोटर, जिनमें को-फाउंडर आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा शामिल हैं, कंपनी के आगामी आईपीओ में अपनी इक्विटी का कोई भी हिस्सा नहीं बेचेंगे, जबकि शुरुआती संस्थागत और वेंचर कैपिटल निवेशक 11.35 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी कर रहे हैं। बेंगलुरु स्थित इस यूनिकॉर्न कंपनी ने सोमवार को सेबी के पास अपना यूडीआरएचपी दाखिल किया है, जिसके तहत वह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के साथ-साथ शेयरों के फ्रेश इश्यू के जरिए 8,010 करोड़ रुपये जुटाएगी।

Zepto के बारे में

जेप्टो इंडियन क्विक कॉमर्स कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। इस कंपनी की स्थापना जुलाई 2021 में आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा ने मिलकर की थी। अगस्त 2024 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी की वैल्यू 5 बिलियन डॉलर से ऊपर थी, जबकि देश 10 मेट्रोपॉलिटन एरिया में कंपनी 250 से ज्यादा डार्क स्टोर में ऑपरेट करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख