return to news
  1. HDFC Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में 9% उछला नेट प्रॉफिट, ₹13 का डिविडेंड घोषित

मार्केट न्यूज़

HDFC Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में 9% उछला नेट प्रॉफिट, ₹13 का डिविडेंड घोषित

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 18, 2026, 15:26 IST

सारांश

HDFC Bank ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। बैंक के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.55 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह स्टॉक BSE पर 799.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

शेयर सूची

HDFC Bank

HDFC Bank ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

HDFC Bank Q4 Results: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक HDFC Bank ने आज 18 अप्रैल को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी मार्च तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.1 फीसदी बढ़कर 19,221 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह मुनाफा 17,616 करोड़ रुपये था। HDFC Bank ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। बैंक के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.55 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह स्टॉक BSE पर 799.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDFC Bank की NII में 3.2% की बढ़ोतरी

HDFC Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) पिछले साल की इसी अवधि के ₹32,066 करोड़ से 3.2% बढ़कर ₹33,082 करोड़ हो गई। NII लोन पर कमाए गए और डिपॉजिट पर खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर होता है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो HDFC Bank का नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष के ₹67,347 करोड़ के मुकाबले 11% बढ़कर ₹74,671 करोड़ हो गया।

FY26 की चौथी तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट को बैड लोन के लिए कम प्रोविजनिंग से मदद मिली। इसके प्रोविजन सालाना आधार पर 18% घटकर ₹2,610 करोड़ रह गए, जबकि पिछले साल यह ₹3,193 करोड़ थे। इसका नेट इंटरेस्ट मार्जिन कुल एसेट्स पर 3.38% और ब्याज कमाने वाले एसेट्स के आधार पर 3.53% रहा।

HDFC Bank ने किया डिविडेंड का ऐलान

HDFC Bank ने FY26 के लिए प्रति शेयर 13 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। बैंक ने बताया कि डिविडेंड के पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जून, 2026 होगी। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के लेंडर HDFC बैंक ने शनिवार 18 अप्रैल को शेयर बाजार के निवेशकों के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹13 का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह डिविडेंड कंपनी के शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

अगला लेख