return to news
  1. Vedanta Demerger: दूसरे दिन Vedanta Iron & Steel में अपर सर्किट, बाकी शेयरों का मिला-जुला प्रदर्शन

मार्केट न्यूज़

Vedanta Demerger: दूसरे दिन Vedanta Iron & Steel में अपर सर्किट, बाकी शेयरों का मिला-जुला प्रदर्शन

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 16, 2026, 11:39 IST

सारांश

Vedanta Aluminium Metal सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरी, जिसकी वैल्यू लगभग ₹1.84 लाख करोड़ रही। Vedanta Power की मार्केट वैल्यू करीब ₹16,029 करोड़, Vedanta Oil and Gas की ₹13,413 करोड़ और Vedanta Iron and Steel की लगभग ₹8,646 करोड़ रही।

Vedanta

Vedanta Oil and Gas का शेयर करीब 5% गिरकर ₹34.30 पर पहुंच गया।

Vedanta Demerger: वेदांता ग्रुप की डिमर्जर प्रक्रिया के बाद बनी चार नई कंपनियों के शेयरों में आज 16 जून को भी एक्शन दिख रहा है। इन कंपनियों में Vedanta Aluminium Metal, Vedanta Power, Vedanta Oil and Gas और Vedanta Iron and Steel शामिल हैं। वेदांता ग्रुप का कहना है कि इस डिमर्जर का मकसद अलग-अलग कारोबारों को स्वतंत्र पहचान देना, निवेशकों के लिए वैल्यू बढ़ाना और हर बिजनेस को अपने सेक्टर में मजबूत लीडर बनाना है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में तेजी

Vedanta Iron and Steel का शेयर दूसरे दिन 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया और ₹22.11 पर कारोबार करता दिखा। यह शेयर लिस्टिंग के दिन ₹20 पर आया था और पहले दिन ₹21.06 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, Vedanta Aluminium Metal के शेयर में लगातार दूसरे दिन 5% का लोअर सर्किट लगा। यह शेयर ₹522 पर लिस्ट हुआ था।

Vedanta Oil and Gas का शेयर करीब 5% गिरकर ₹34.30 पर पहुंच गया। यह पहले दिन ₹38 पर लिस्ट हुआ था और ₹36.10 पर बंद हुआ था। वहीं Vedanta Power का शेयर थोड़ा स्थिर रहा और मामूली बढ़त के साथ करीब ₹41 पर कारोबार करता दिखा। इसकी लिस्टिंग ₹41.80 पर हुई थी।

Vedanta Aluminium सबसे बड़ी कंपनी

मार्केट वैल्यू की बात करें तो Vedanta Aluminium Metal सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरी, जिसकी वैल्यू लगभग ₹1.84 लाख करोड़ रही। Vedanta Power की मार्केट वैल्यू करीब ₹16,029 करोड़, Vedanta Oil and Gas की ₹13,413 करोड़ और Vedanta Iron and Steel की लगभग ₹8,646 करोड़ रही।

Anil Agarwal ने बताया प्लान

समूह के चेयरमैन Anil Agarwal ने कहा कि आने वाले समय में AI, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और ऊर्जा परिवर्तन के कारण धातु, खनिज और ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ेगी। उनका मानना है कि भारत को इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनना होगा और नई लिस्टेड कंपनियां इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में इन अलग-अलग कारोबारों में से प्रत्येक की वैल्यू 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। हालांकि डिमर्जर के बाद भी Vedanta Limited समूह की प्रमुख लिस्टेड कंपनी बनी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख