return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट, FII की भी वापसी, इन फैक्टर्स से बाजार ने बनाई बढ़त

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट, FII की भी वापसी, इन फैक्टर्स से बाजार ने बनाई बढ़त

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 16, 2026, 10:44 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबर के बाद क्रूड ऑयल के भाव में लगातार गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.35 फीसदी घटकर 82.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है।

Stock Market

Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट का असर आज रुपये की वैल्यू पर भी दिख रहा है। | Image: Shutterstock

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 जून को लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त रही और यह 76676.30 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 100 अंक बढ़कर 23,954.75 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि इस रैली के बाद हल्की प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिल रही है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर सहमति बन गई है, जिसका असर आज भी बाजार पर दिख रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबर के बाद क्रूड ऑयल के भाव में लगातार गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.35 फीसदी घटकर 82.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है, ऐसे में यह भारत के लिए यह अच्छी खबर है।

रुपये में मजबूती

क्रूड ऑयल में गिरावट का असर आज रुपये की वैल्यू पर भी दिख रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया। तेल की कीमतों में भारी गिरावट और मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने से रुपये को मजबूती मिली है। रुपया आज 94.69 पर खुला, फिर इसमें तेजी आई और शुरुआती कारोबार में यह 94.53 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

लंबे समय के बाद विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में खरीदारी की है। FII सोमवार को भारतीय इक्विटी के नेट बायर बन गए और उन्होंने 200 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इसके पहले FII ने लगातार 13 सत्रों तक बिकवाली की थी।

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता

अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील को लेकर सहमति बन गई है, जिस पर 19 जून को हस्ताक्षर होना है। यह खबर कल आई थी, जिसका असर बाजार पर आज भी दिख रहा है। हालांकि, समझौते की पूरी जानकारी फिलहाल आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख