return to news
  1. Gold, Silver Rate Today (June 4): डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ने फिर सोने-चांदी को दी रफ्तार, यहां देखें आज क्या हैं दाम

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Rate Today (June 4): डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ने फिर सोने-चांदी को दी रफ्तार, यहां देखें आज क्या हैं दाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 04, 2025, 15:43 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Rate Today (June 4): अमेरिका, यूरोप से लेकर मध्यपूर्व एशिया तक के हालात में तनाव के चलते एक बार फिर निवेशक सोने पर भरोसा जता रहे हैं। इसके चलते बुधवार को सोने के भावों में भारतीय बाजारों में बढ़ोतरी देखी गई है। 24K कैरेट सोने के भाव स्थानीय बाजार में ₹98,170 प्रति 10 ग्राम रहे जबकि एक किलो चांदी भी एक लाख रुपये के पार रही।

सोने-चांदी के भावों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव का असर देखा गया है।

सोने-चांदी के भावों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव का असर देखा गया है।

Gold-Silver Rate Today (June 4): भारत के शहरों में आज, बुधवार 4 जून को सोने के भाव ऊपर चढ़ते नजर आए। सुबह 9:30 बजे 24K कैरेट सोने के भाव स्थानीय बाजार में ₹98,170 प्रति 10 ग्राम थे जो मंगलवार की तुलना में ₹380 प्रति 10 ग्राम ज्यादा था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव ₹89,989 प्रति 10 ग्राम पर थे। दोपहर 3:10 पर 24 कैरेट सोना ₹98,280 प्रति 10 ग्राम ज्यादा और 22 कैरेट सोने के भाव ₹90,090 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे।

पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमतों की रफ्तार धीमी हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने टैरिफ के फैसले पर कुछ नरमी के संकेत दिए थे। खासकर चीन के साथ अमेरिका की व्यापार पर बातचीत से बाजार को सकारात्मक ट्रेंड्स की उम्मीद थी।

हालांकि, एक बार फिर ट्रंप के टैरिफ चर्चा में हैं और उनके चलते आर्थिक परिपेक्ष्य में क्या बदलाव होंगे, इसे लेकर निवेशक सतर्क हैं। वहीं, यूरोप और मध्यपूर्व एशिया में भी भूराजनैतिक स्थिति में तनाव के चलते एक बार फिर निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं जिससे इसके दामों में तेजी देखी गई है।

भारत में आज सोने के भाव (4 जून)

भारतीय शहरों की बात करें तो राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,850 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,696 प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,060 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,888 प्रति 10 ग्राम रही।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,350 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,154 प्रति 10 ग्राम रही जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,930 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,769 प्रति 10 ग्राम रही।

MCX गोल्ड फ्यूचर भी सुबह 9:30 बजे जून के लिए 0.3% ऊपर ₹98,025 प्रति 10 ग्राम पर रहे। यहां दिन का उच्चतम स्तर ₹98,160 और न्यूनतम स्तर ₹98,000 रहा। अमेरिकी बाजार में भी जून डिलिवरी ट्रेड के लिए गोल्ड फ्यूचर 0.2% यानी करीब $6.7 ऊपर $3,383 प्रति आउंस पर रहे।

भारत में आज चांदी के भाव (4 जून)

चांदी की बात करें तो यह भी स्थानीय बाजार में ऊपर चढ़ती नजर आई। भारत के ज्यादातर शहरों में कई महीने बाद एक किलो चांदी की कीमत 1 लाख के ऊपर थी। सुबह 9:30 बजे चांदी के भाव 0.1% ऊपर ₹101,720 प्रति किलो पर थे। जुलाई डिलिवरी ट्रेड के लिए MCX Silver 0.3% ऊपर ₹101,545 प्रति किलो पर थे।

भारत के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत ₹101,500, मुंबई में ₹101,720.00, चेन्नई में ₹101,970 और कोलकाता में ₹101,580 रही।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख