return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex-Nifty में लगातार 3 दिनों की गिरावट पर ब्रेक, बाजार में वापसी की ये हैं वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex-Nifty में लगातार 3 दिनों की गिरावट पर ब्रेक, बाजार में वापसी की ये हैं वजहें

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 04, 2025, 15:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Indusind Bank, Bharti Airtel, Reliance Industries और Tech Mahindra के शेयरों में देखी गई। हालांकि, दूसरी ओर Bajaj Finserv, Axis Bank, TCS और Larsen and Toubro के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 4 जून को लगातार तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 260.74 अंकों की तेजी रही और यह 80998.25 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 77.70 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24620.20 पर बंद हुआ। मजबूत ग्लोबल संकेतों और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना के बीच निवेशकों ने आज खरीदारी की।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Indusind Bank में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Indusind Bank, Bharti Airtel, Reliance Industries और Tech Mahindra के शेयरों में देखी गई। हालांकि, दूसरी ओर Bajaj Finserv, Axis Bank, TCS और Larsen and Toubro के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.71 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.79 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

ये सेक्टर्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि, कोई भी इंडेक्स ऐसा नहीं रहा, जिसमें एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त हो। निफ्टी मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 0.60 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, निफ्टी बैंक, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि, निफ्टी रियल्टी में गिरावट देखी गई।

बाजार में वापसी की क्या है वजहें?

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

एशिया के शेयर बाजार – जैसे कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग – सभी हरे निशान में यानी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके साथ ही, अमेरिका के शेयर बाजार (Wall Street) भी बीती रात बढ़त के साथ बंद हुए और वहां का फ्यूचर्स बाजार भी तेज़ शुरुआत की तरफ इशारा कर रहा है।

अमेरिका-चीन तनाव कम होने की उम्मीद

इस हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत हो सकती है। हाल ही में ट्रंप ने चीन पर पुराने व्यापार समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया था, जिससे तनाव बढ़ गया था। अब निवेशकों को उम्मीद है कि बातचीत से माहौल शांत होगा और इससे दुनिया भर के व्यापार में सुधार आएगा।

RBI से फिर रेट कट की उम्मीद

6 जून को RBI की मौद्रिक नीति (Monetary Policy) की बैठक है और उम्मीद है कि ब्याज दरों (repo rate) में फिर से 0.25% की कटौती होगी। यह लगातार तीसरी बार रेट कट हो सकता है। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में भी ऐसा हुआ था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख