return to news
  1. India-US Trade Deal: Gokaldas Exports से Avanti Feeds तक, लगातार दूसरे दिन एक्सपोर्ट से जुड़े शेयरों में जमकर खरीदारी

मार्केट न्यूज़

India-US Trade Deal: Gokaldas Exports से Avanti Feeds तक, लगातार दूसरे दिन एक्सपोर्ट से जुड़े शेयरों में जमकर खरीदारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 04, 2026, 13:54 IST

सारांश

Gokaldas Exports का शेयर 18 फीसदी उछलकर 819.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसने पिछले दो सत्रों में 41 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की। इसके अलावा Avanti Feeds में 13 फीसदी तक की तेजी है। Kitex Garments का शेयर भी 12 फीसदी से अधिक उछल गया है।

शेयर सूची

Stock market

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील के तहत भारतीय सामानों पर टैरिफ को 50 परसेंट से घटाकार 18 परसेंट कर दिया है।

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद एक्सपोर्ट से जुड़े शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। यह तेजी आज 04 फरवरी को लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी जारी है। Gokaldas Exports, Avanti Feeds और Kitex Garments जैसे शेयरों में आज भी जमकर खरीदारी हो रही है। इन शेयरों में 18 से 20 फीसदी तक की रैली देखी घई। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील के तहत भारतीय सामानों पर टैरिफ को 50 परसेंट से घटाकार 18 परसेंट कर दिया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कितनी है इन शेयरों में तेजी?

Gokaldas Exports का शेयर 18 फीसदी उछलकर 819.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसने पिछले दो सत्रों में 41 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की। इसके अलावा Avanti Feeds में 13 फीसदी तक की तेजी है। Kitex Garments का शेयर भी 12 फीसदी से अधिक उछल गया है। इन कंपनियों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका में निर्यात से आता है। पहले अमेरिकी टैरिफ बढ़ने के कारण इन शेयरों पर दबाव था, लेकिन ट्रेड डील के बाद निवेशकों का मनोबल बढ़ा।

अन्य टेक्सटाइल शेयरों में K P R Mill 2.62 फीसदी बढ़ गया है। Indo Count Industries में लगभग 11 फीसदी की तेजी रही, जबकि Arvind में 2 फीसदी से अधिक की बढ़त हुई। किटेक्स गारमेंट्स का शेयर लगभग 12 फीसदी उछला।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका में पारस्परिक टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के साथ ही हाल ही में यूके और यूरोपीय संघ के साथ हुए ट्रेड डील्स, टेक्सटाइल सेक्टर को कई सालों तक फायदा पहुंचाएंगे। इससे निर्यात बढ़ने के साथ कंपनियों की कमाई और नकदी प्रवाह में सुधार होगा।

अमेरिका में टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत होने से भारत को अन्य एशियाई निर्यातकों के मुकाबले लाभ मिला है, जहां टैरिफ दरें 19 प्रतिशत से 30 प्रतिशत के बीच हैं।

इन शेयरों में भी जमकर खरीदारी

झींगा निर्यात करने वाली कंपनियों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। अवंती फीड्स का शेयर 12 प्रतिशत बढ़ा और एपेक्स फ्रोजन फूड्स में 10 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि कोस्टल कॉर्पोरेशन का शेयर 5 फीसदी उछल गया। FY25 में एपेक्स फ्रोजन की निर्यात बिक्री का 53 फीसदी हिस्सा अमेरिका से आया। वहीं, FY25 की पहली तिमाही में अवंती फीड्स की कुल बिक्री का 65.4 फीसदी उत्तर अमेरिका से आया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख