return to news
  1. EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स के शेयर आएंगे खाते में या फिर लगेगी निराशा हाथ, फैसला होगा कुछ घंटों में

मार्केट न्यूज़

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स के शेयर आएंगे खाते में या फिर लगेगी निराशा हाथ, फैसला होगा कुछ घंटों में

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड October 29, 2026, 13:52 IST

सारांश

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स, Edelweiss ग्रुप से जुड़ी एक अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। यह मुख्य रूप से दो सेक्टरों में काम करती है- रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट।

आईपीओ अलॉटमेंट

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज (Photo: Shutterstock)

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 28 अक्टूबर को बंद हो गया था और आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा। आज देर शाम तक इसका फैसला हो जाएगा कि आपके खाते में EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स के शेयर आए हैं या नहीं? EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स आईपीओ 1,200 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ड इश्यू है। यह पूरा इश्यू 72.07 लाख शेयरों की 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) है, जिसकी कुल वैल्यू 1,200 करोड़ रुपये है। EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स आईपीओ की लिस्टिंग 2 नवंबर को होगी। इसके शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स आईपीओ का फाइनल इश्यू प्राइस 1,665 रुपये प्रति शेयर तय किया गया। एक आवेदन के लिए लॉट साइज 9 शेयरों का रखा गया। एक इंडिविजुअल रिटेल इन्वेस्टर के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,985 (9 शेयर) रुपये है।

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स आईपीओ 5.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 28 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:54:49 बजे (तीसरे दिन) तक, यह पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 1.08 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 13.80 गुना और NII कैटेगरी में 4.81 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कितना बड़ा है कंपनी का कारोबार?

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स, Edelweiss ग्रुप से जुड़ी एक अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। यह मुख्य रूप से दो सेक्टरों में काम करती है- रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट। रियल एसेट्स कारोबार के तहत कंपनी सड़क, कमर्शियल रियल एस्टेट, बिजली ट्रांसमिशन और सोलर एनर्जी जैसी परिसंपत्तियों में निवेश करती है। वहीं, प्राइवेट क्रेडिट के जरिए कंपनियों और अन्य प्रोजेक्ट्स को कर्ज एवं वित्तीय समाधान उपलब्ध कराती है। जून 2026 तक कंपनी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) लगभग 95,345 करोड़ रुपये था, जबकि फीस कमाने वाला एसेट अंडर मैनेजमेंट (FPAUM) करीब 48,623 करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी की कुल इनकम लगभग 964 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट करीब 265 करोड़ रुपये था।

भविष्य की योजनाओं में ग्रीन एनर्जी पर फोकस

कंपनी के लिए भविष्य में प्राइवेट क्रेडिट, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन एनर्जी जैसे सेक्टरों में मौके अहम रहेंगे। अक्टूबर 2025 में EAAA ने अगले चार से पांच सालों में भारत के क्लीन एनर्जी सेक्टर में करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बताई थी। इसके जरिए लगभग 8 गीगावाट की परियोजनाओं को समर्थन देने का लक्ष्य रखा गया था। यह निवेश कंपनी के फंडों के माध्यम से किए जाने की योजना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories